Ram Navami Special: इस वर्ष रामनवमी का उत्सव जयंती योग में मनाया जाएगा। दिनांक 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को पुष्य नक्षत्र है जो भगवान राम की कुंडली में भी था। कर्क के चंद्रमा अपनी राशि के बहुत उत्तम स्थिति में हैं। सुकर्मा योग धन-धान्य की पूर्णता देने वाला है। इसलिए यह पर्व इस वर्ष अति उत्तम ग्रह स्थिति में बन रहा है। रामनवमी का उत्सव एवं पूजन का सबसे उत्तम मुहुर्त अभिजीत मुहूर्त है। यह जयंती योग अभिजीत मुहूर्त रविवार को बहुत ही शुभ है जो 11:36 से 12:34 तक रहेगा। वैसे भी 11:59 बजे से 2:19 बजे तक कर्क लग्न रहेगा जो बहुत ही श्रेष्ठ है।
Ram Navami
भगवान राम का जन्म दिन रविवार को मध्यान्ह 12:00 बजे अर्थात अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था। पुष्य नक्षत्र उस दिन विराजमान था और इस बार रामनवमी को वही योग बन रहा है। अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष रामनवमी का उत्सव बहुत ही महत्वपूर्ण है। दुर्गा अष्टमी शनिवार को मनाई जा रही है।Ram Navami Special
जो साधक सप्तमी का व्रत रखते हैं वह अष्टमी में कन्याओं को भोजन कराएंगे। कुछ लोग अष्टमी का व्रत रख कर के नवमी में कंजकों को भोजन खिलाते हैं। अष्टमी शनिवार की है और नवमी रविवार की। दोनों ही मुहूर्त अच्छे हैं। दुर्गा अष्टमी अर्थात शनिवार को छत्र योग में मनाई जारी है। दुर्गा मां की कृपा भक्तों पर बरसेगी। श्रद्धा के साथ मां दुर्गा का विसर्जन एवं कलश विसर्जन करेंगे और नवमी में भगवान राम के जन्म दिवस उत्साह से मनाया जाएगा।
Ram Navami Special