होम / Unique Marriage: राजस्थानी लड़का दे बैठा रोबोट को दिल, उसी से रचाएगा शादी- Indianews

Unique Marriage: राजस्थानी लड़का दे बैठा रोबोट को दिल, उसी से रचाएगा शादी- Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 29, 2024, 11:31 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Unique Marriage: प्यार का बुखार अगर किसी के सर पर चढ़ जाये तो जल्दी उतरता नहीं है। प्यार एक ऐसा एहसास है जो कभी भी किसी को भी गले लगा लेता है। और एक बार जब आप प्यार की गिरफ्त में आ गए तो इससे बचना बहुत मुश्किल होता है। प्यार में लोग बड़ी-बड़ी लड़ाइयाँ लड़ते हैं। लेकिन राजस्थान के एक युवक को एक मशीन से प्यार हो गया। अब इस युवक ने मशीन यानी रोबोट गीगा से शादी करने का फैसला किया है। इस शादी में सूर्या नाम का ये शख्स एक रोबोट से शादी करने जा रहा है।

सूर्या करेगा रोबोट से शादी 

राजस्थान में एक शख्स रोबोट से शादी करने जा रहा है। इस शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। पेशे से टेक्नोक्रेट सूर्या रोबोट गीगा से शादी करने जा रहे हैं। यह अपनी तरह का पहला मामला है। सीकर के रहने वाले सूर्या को गीगा बहुत पसंद आया। अब वह इस प्यार को नाम देकर उसे अपनी पत्नी बनाने जा रहा है। शादी से पहले ही इस जोड़ी की चर्चा शुरू हो गई है।

Reservation: चुनावी माहौल में Reservation पर चर्चा तेज, देश में एससी-एसटी आरक्षण पर जानें जनता की राय-Indianews

 पांच लाख के खर्च पर बनी दुल्हन

बता दे कि, सूर्या ने लोगों को अपनी होने वाली दुल्हन के बारे में बताया। गीगा को तमिलनाडु और नोएडा स्थित कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इसे बनाने में करीब पांच लाख रुपये का खर्च आया। इसके अंदर लगा सेंसर ऑर्डर देने पर गीगा को ऑन कर देता है। सूर्या फिलहाल एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में मैनेजर हैं। उसे गीगा पसंद है और शादी के बाद वह गीगा को हाउसवाइफ नहीं, बल्कि वर्कर बनाएगा। सूर्या खुद उसके लिए नौकरी ढूंढेगा।

लगातार 8 घंटे तक काम कर सकती है रोबोट

सुर्या की होने वाली दुल्हन गीगा बहुत स्मार्ट है। इसके अंदर लगे सेंसर की बदौलत गीगा विभिन्न कार्य करने में सक्षम है। वह लगातार 8 घंटे तक काम कर सकती है। इसके लिए इसे ढाई घंटे तक चार्ज करना होगा। गीगा अंग्रेजी में सभी कमांड समझता है। इसके अलावा भविष्य में इसे हिंदी कमांड के साथ भी अपडेट किया जाएगा। अब गीगा बाएं और दाएं घूम सकता है। लोगों को बैठने के लिए कहता है। वह उन्हें पानी देती है और जाते समय बाय कहती है। गीगा को भविष्य में और भी कई काम सिखाए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सूर्या गीगा को अपनी दुल्हन बनाएगा।

NEET UG 2024: नीट में इतने अंकों पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, जानें कितना लाना होगा मार्क्स -India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chardham Yatra: चारधामों में 31 मई तक कोई VIP दर्शन नहीं, मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर प्रतिबंध- Indianews
Kapil Sibal: कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुने गए अध्यक्ष- Indianews
Odisha: ओडिशा में चुनाव से पहले हिंसा, बीजेडी के साथ झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की मौत- Indianews
Nepal Bans Indian Spice: नेपाल ने एवरेस्ट और MDH मसालों पर लगाया प्रतिबंध, भारतीय मसाला ब्रांड लगातार विवादों में- Indianews
Madhya Pradesh: नशे के आदी बेटे ने बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या, मां को भी किया घायल- Indianews
Goa land grabbing case: ईडी ने गोवा में जमीन हड़पने के मामले में 36 लोगों के खिलाफ शिकायत की दर्ज – Indianews
Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को 6 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया, छापे में 37 करोड़ हुए थे बरामद- Indianews
ADVERTISEMENT