होम / Haryana Election 2024: अमर सिंह के इस्तीफे से हरियाणा में AAP को लगा झटका, कांग्रेस में हुई एंट्री!

Haryana Election 2024: अमर सिंह के इस्तीफे से हरियाणा में AAP को लगा झटका, कांग्रेस में हुई एंट्री!

BY: • LAST UPDATED : October 2, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। नीलोखेड़ी सीट से पार्टी के प्रत्याशी अमर सिंह ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब अमर सिंह ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

पार्टी के लिए एक बड़ा झटका

तो वहीं आपको बता दें, आम आदमी पार्टी ने करनाल की नीलोखेड़ी सीट से अमर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन अब उन्होंने अचानक पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। अमर सिंह ने इस मौके पर साफ किया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का भी ऐलान कर चुके हैं। तो वहीं, यह बदलाव न केवल आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक विकास भी माना जा रहा है। कांग्रेस अब नीलोखेड़ी सीट पर एक मजबूत स्थिति में आ गई है, जिससे पार्टी की चुनावी संभावनाएं और बढ़ गई हैं।

Haryana Election 2024: लीला राम के भड़काऊ बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा

राजनीतिक माहौल हुई गर्म

बहरहाल, अमर सिंह के इस फैसले ने हरियाणा की राजनीतिक गलियों में हलचल मचा दी है। कई राजनीतिक लोग इसे AAP की अंदरूनी राजनीति और चुनावी रणनीति के लिए चुनौती के रूप में देख रहे हैं। वहीं, चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बदलाव राजनीतिक माहौल को और गर्म कर देते हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि नीलोखेड़ी सीट पर होने वाले चुनाव में कौन सी पार्टी जीत हासिल करेगी। अमर सिंह का कांग्रेस में शामिल होना न केवल उनकी व्यक्तिगत राजनीति का विस्तार है, बल्कि यह पूरे चुनाव में एक नया मोड़ भी लाएगा।

Palwal Crime News : मां की डांट से बच्चे ने उठा लिया इतना बड़ा कदम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT