<
Categories: हेल्थ

न बूंदी, न बेसन… नाश्ते में बनाकर खाएं इस चीज के लड्डू, रोम-रोम में भर जाएगी ताकत! जानिए 10 चौंकाने वाले फायदे

Health Benefuts Of Gond ke Laddu: घरों में अक्सर लोग गोंद के लड्डू (Gond ke Laddu) भी बनाकर खाते हैं. ये लड्डू बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते हैं और इसके कई फायदे भी हैं. अगर बदलते मौसम में ये लड्डू खाएंगे तो बदलते मौसम में बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी. अब सवाल है कि आखिर गोंद कतीरा से बने लड्डू क्यों खाना चाहिए? इस बारे में बता रही हैं डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

Health Benefuts Of Gond ke Laddu: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सर्दियों का मौसम जा रहा है और गर्मियां शुरू होने वाली हैं. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. गोंद कतीरा ऐसी ही चीजों में से एक है. घरों में अक्सर लोग गोंद के लड्डू (Gond ke Laddu) भी बनाकर खाते हैं. ये लड्डू बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते हैं और इसके कई फायदे भी हैं. अगर ठंड में ये लड्डू खाएंगे तो बदलते मौसम में बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी. दरअसल, इसमें प्राकृतिक गोंद यानी खाद्य गोंद होती है, जिसे पेड़ों की छाल से निकाला जाता है. आमतौर पर गोंद के लड्डू को देसी घी, गोंद, नारियल का बूरा, बहुत सारे नट्स और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर गोंद कतीरा से बने लड्डू क्यों खाना चाहिए? गोंद के लड्डू खाने से क्या फायदे होंगे? इस बारे में India News को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

तीन महीने तक नहीं होंगे खराब

एक्सपर्ट के अनुसार, गोंद के लड्डू जल्दी खराब नहीं होते हैं. इसको आप तीन महीने तक रखकर खा सकते हैं. रोजाना सुबह नाश्ते में एक या दो लड्डू खा सकते हैं. इससे मिलने वाले फायदे को देखते हुए गर्भवती महिलाओं से लेकर स्तनपान कराने वाली माताओं तक को गोंद से बने लड्डू खाने की सलाह दी जाती है.

गोंद के लड्डू खाने के चौंकाने वाले फायदे

बीमारियों से बचाए: एक्सपर्ट के मुताबिक, गोंद से बने लड्डू शरीर को ठंड, मौसमी वायरस के संक्रमण से बचाता है. साथ ही बदलते मौसम की बीमारियों से सुरक्षित रखता है. 

एनर्जी बढ़ाए: यह उन लोगों के लिए पौष्टिक विकल्प है जो किसी भी मौसम में थके हुए और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं.

आंखों की रोशनी बढ़ाए: यह उन लोगों के लिए औषधि समान हैं, जिनकी आंखों की रोशनी घट रही है. इनको खाने से रोशनी में सुधार आता है.

इम्युनिटी बूस्ट करे: यह प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और अगर गोंद के लड्डू को गुड़ के साथ तैयार किया जाता है तो यह  स्टेमिना में भी सुधार करता है.

हड्डियों को मजबूत करे: यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों और ऊतकों को मजबूत बनाता है.

जोड़ों के दर्द से राहत: गोंद के लड्डू गठिया में भी फायदेमंद होते हैं क्योंकि यह जोड़ों को चिकनाई देता है. यह पीठ और जोड़ों के दर्द से राहत देता है.

 यौन कमजोरी दूर करे: ये लड्डू पुरुषों में यौन कमजोरी में सुधार करता है. साथ ही हाई फाइबर के कारण यह कब्ज के इलाज में प्रभावी है. 

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद: यह गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन है क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और बच्चे के जन्म के बाद पीठ दर्द से बचाता है.

दूध का उत्पाद बढ़ाए: स्तनपान कराने वाली माताओं को अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है, ऐसे में गोंद का लड्डू कारगर है और यह तेजी से रिकवरी करने से मदद करता है. यह दूध के उत्पादन को भी बढ़ाता है.

खून की कमी सुधारे: शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू का सेवन किया जा सकता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST