<
Categories: धर्म

Holi 2026: आग से न जलने का था वरदान, फिर भी क्यों भस्म हो गई होलिका? जानें कैसे बच गए प्रह्लाद

Holi 2026: होली के पर्व पर होलिका दहन की कथा सुनाई जाती है, जो बु्राई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, होलिका को भगवान ब्रह्मा से ऐसा वरदान मिला था कि वह आग में नहीं जलेगी,फिर भी अग्नि में होलिका जल गई थी.आइए जानते हैं पूरी बात विस्तार से.

Holika Dahan Story 2026: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आस्था, सत्य और धर्म की जीत की कहानी भी है. हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. साल 2026 में होलिका दहन 2 मार्च को होगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. होलिका दहन की परंपरा के पीछे एक ऐसी कथा है, जो हमें बताती है कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है. आइए जानते हैं कि आखिर प्रह्लाद कैसे बच गए और आग से न जलने का वरदान होने के बावजूद होलिका क्यों भस्म हो गई.

ब्रह्मा का वरदान और होलिका की शक्ति

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका ने कठोर तपस्या कर भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न किया था. प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उसे एक विशेष वरदान दिया. कहा जाता है कि उसे एक ऐसा दिव्य वस्त्र प्राप्त हुआ था, जिसे ओढ़ने पर अग्नि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती थी.यही कारण था कि उसके भाई हिरण्यकश्यप ने इस वरदान का इस्तेमाल अपने बेटे प्रह्लाद को मारने के लिए करने की योजना बनाई.

हिरण्यकश्यप का अहंकार और प्रह्लाद की अटूट भक्ति

हिरण्यकश्यप एक शक्तिशाली लेकिन घमंडी राजा था. वह चाहता था कि पूरा राज्य उसकी पूजा करे. लेकिन उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था. वह हर समय ‘नारायण’ का नाम जपता रहता था.पिता ने कई बार प्रह्लाद को समझाने और डराने की कोशिश की, लेकिन उसकी भक्ति डगमगाई नहीं. क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने उसे कई तरीकों से मारने की कोशिश की, पर हर बार वह सुरक्षित बच गया.

आग की लपटों में क्या हुआ?

अंत में हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को बुलाया. योजना यह थी कि होलिका दिव्य वस्त्र ओढ़कर प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठेगी. आग उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगी और प्रह्लाद जल जाएगा,लेकिन हुआ ठीक उल्टा. जब होलिका अग्नि में बैठी, तब प्रह्लाद भगवान विष्णु का स्मरण करता रहा. कहते हैं कि दैवी कृपा से वह दिव्य वस्त्र उड़कर प्रह्लाद पर आ गया और होलिका अग्नि की लपटों में जलकर भस्म हो गई.इस घटना ने साबित कर दिया कि वरदान का दुरुपयोग करने वाला अंततः नष्ट हो जाता है, जबकि सच्ची भक्ति और सत्य की हमेशा रक्षा होती है.

क्यों मनाया जाता है होलिका दहन?

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह हमें याद दिलाता है कि छल, पाप और अहंकार की उम्र लंबी नहीं होती. वहीं सच्ची आस्था, धैर्य और सत्य अंत में विजयी होते हैं.इसी विश्वास के साथ हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों के साथ खुशियां मनाई जाती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी  जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. इंडिया न्यूज सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST