<
Categories: हेल्थ

महिलाओं की कई परेशानियों का टॉनिक… इस पानी को पीते ही एनर्जी होगी बूस्ट, बस ऐसे करना होगा सेवन

Saffron Water Benefits: प्रीमेनोपॉज महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर होता है. इस समय मूड स्विंग्स, अजीब-अजीब क्रेविंग्स, पेट फूलना, त्वचा का बेजान हो जाना और बेचैनी के साथ नींद न आने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. अच्छी बात यह है कि इन लक्षणों को कम करने का सरल और प्राकृतिक उपाय है, रोजाना केसर का पानी पीना. आइए जानते हैं कि, केसर पानी महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद?

Saffron Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, केसर अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए. प्रीमेनोपॉज महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर होता है. इस समय मूड स्विंग्स, अजीब-अजीब क्रेविंग्स, पेट फूलना, त्वचा का बेजान हो जाना और बेचैनी के साथ नींद न आने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. अच्छी बात यह है कि इन लक्षणों को कम करने का सरल और प्राकृतिक उपाय है, रोजाना केसर का पानी पीना. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, केसर का पानी पेरिमेनोपॉज या प्रीमेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है. केसर हार्मोनल बदलावों में बड़ी मदद करते हैं. अब सवाल है कि आखिर, केसर पानी महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद? केसर पानी के फायदे? इस बारे में बता रही हैं नोएडा की डाइटिशियन खुश्बू शर्मा-

महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है केसर का पानी

डिप्रेशन और मीठा खाने की क्रीविंग्स कम करे: एक रिसर्च में पाया गया कि केसर ने एंग्जायटी को करीब 33 प्रतिशत और डिप्रेशन के लक्षणों को 32 प्रतिशत तक कम किया, बिना किसी साइड इफेक्ट के. यह सेरोटोनिन को सपोर्ट करता है, जिससे इमोशनल स्टेबिलिटी बेहतर होती है. हार्मोनल उतार-चढ़ाव से सेरोटोनिन कम होने पर स्ट्रेस क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं. केसर इन क्रेविंग्स को रेगुलेट करता है, खासकर मीठा खाने की इच्छा को कम करता है.

त्वचा निखारे और मूड बनाए: केसर का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. एस्ट्रोजन कम होने से त्वचा बेजान हो जाती है, लेकिन केसर में मौजूद क्रोसिन और सैफ्रानल माइक्रो सर्कुलेशन सुधारते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं, जिससे चमक लौटती है. यह पेट फूलने की समस्या में भी राहत देता है. पेरिमेनोपॉज में पाचन धीमा पड़ जाता है, लेकिन केसर पाचन तंत्र को शांत करता है और गैस की समस्या कम करता है. इसके अलावा, यह ऐंठन, मूड स्विंग्स और कार्ब्स क्रेविंग को भी कम करता है.

एनर्जी बूस्ट कर संक्रमण से बचाए: केसर में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और कई संक्रमणों से सुरक्षा भी करते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और हानिकारक फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को भी रोकते हैं, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है. साथ ही, केसर मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी है. यह याददाश्त को मजबूत बनाता है और सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाता है.

केसर पानी का सेवन करने का तरीका: नियमित और संतुलित मात्रा में केसर और केसर के पानी का सेवन इन सभी फायदों को प्राप्त करने का प्राकृतिक तरीका है. रोजाना केसर का पानी पीने से ये समस्याएं नियंत्रित रहती हैं. केसर का पानी बनाना आसान है. कुछ धागे गुनगुने पानी में भिगोकर सुबह-शाम पीने से राहत मिलती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…

Last Updated: May 16, 2026 15:00:49 IST

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST