<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: शतक के बाद ‘दिल’ छू लेने वाला सैल्यूट, वैभव सूर्यवंशी का सेलिब्रेशन इंटरनेट पर छाया, आपने देखा क्या?

Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक भी लगा दिया. पिछले सीजन वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. अपना दूसरा आईपीएल शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया.

Vaibhav Suryavanshi Century Celebration: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल सीजन को यादगार बना रहे हैं. आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर कुछ ऐसा किया, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ-साथ विपक्षी टीम भी उनकी मुरीद हो गई. सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़ दिया.

इस शतक में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 12 गगनचुंबी छक्के आए. यह वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में दूसरा शतक है. हालांकि उनके शतक से ज्यादा चर्चा उनके सेलिब्रेशन की हो रही है. दरअसल, 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने शतक जड़ने के बाद कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल जीतने वाला सेलिब्रेशन

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 3 बाउंड्री लगाकर महज 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. अक्सर जब खिलाड़ी शतक पूरा करते हैं, तो एग्रेसिव तरीके से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा नहीं किया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शालीनता दिखाई. उन्होंने पहले हेलमेट और ग्लव्स उतार दिए. इसके बाद हाथों से हवा में हार्ट (दिल) का निशान बनाया.

यह सेलिब्रेशन उनके फैंस के लिए था, जो उन पर भरोसा दिखाते हैं. फिर उन्होंने गर्व के साथ सैल्यूट भी किया. उनका यह सैल्यूट उनके माता-पिता, कोच और सभी साथियों के लिए सम्मान का प्रतीक थी, जिनकी बदौलत सूर्यवंशी इस मुकाम तक पहुंचे हैं. इस दौरान मैदान में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी दिग्गजों ने वैभव सूर्यवंशी की सराहना की. नीचे देखें सेलिब्रेशन का वीडियो…

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने शतक के साथ इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. साथ ही वह किसी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. इतनी शानदार पारी खेलने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST