<

Car Driving Safety: सिर्फ कार चलाना ही काफी नहीं, सही तरीके से स्टीयरिंग पकड़ना भी है बेहद जरूरी, जानें सबसे आसान और सुरक्षित तरीका

इसलिए काफी हद तक यह आपके स्टीयरिंग पकड़ने के तरीके पर भी निर्भर करता है. ड्राइविंग के दौरान स्टीयरिंग व्हील को इस तरह पकड़ना चाहिए कि आप सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग कर सकें. चलिए जानते हैं इसका सही तरीका क्या है.

Car Driving Safety: कार चलाना केवल एक्सीलरेटर, ब्रेक और क्लच का सही इस्तेमाल करना नहीं है, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग करना है. सही और सुरक्षित तरीके से ड्राइव करने के लिए आपको अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने की जरूरत होती है. इन्हीं में से एक है स्टीयरिंग को सही तरीके से पकड़ना. कई लोग सालों से कार चला रहे होते हैं, लेकिन उन्हें कई बार यह एहसास भी नहीं होता है कि स्टीयरिंग पकड़ने का उनका तरीका गलत है. शुरुआत में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन अचानक ब्रेक लगाने, गाड़ी को तेज मोड़ लेने पर कई बार वे हादसे का शिकार भी हो सकते हैं.

इसलिए काफी हद तक यह आपके स्टीयरिंग पकड़ने के तरीके पर भी निर्भर करता है. ड्राइविंग के दौरान स्टीयरिंग व्हील को इस तरह पकड़ना चाहिए कि आप सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग कर सकें. चलिए जानते हैं इसका सही तरीका क्या है. 

1. पूरी पकड़ बनाएं

अगर आप सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग करना चाहते हैं तो ऐसे में सिर्फ उंगलियों के सहारे स्टीयरिंग पकड़ने के बजाय पूरी ग्रिप बनाकर आपको हथेलियों से स्टीयरिंग को पकड़ना चाहिए. इसके लिए आपको दोनों हथेलियों को स्टीयरिंग पर संतुलित बनाए रखना है और अंगूठा हल्के से स्टीयरिंग के बाहरी हिस्से पर रखना है. इसके लिए आपको उंगलियों से पूरी पकड़ बनाने के साथ ही साथ स्टीयरिंग पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना है. 

2. गीले या पसीने वाले हाथों से न पकड़ें

अगर आप स्टीयरिंग को सुरक्षित तरीके से पकड़ना चाहते हैं तो ऐसे में यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपके हाथों में ज्यादा पसीना है या वे गीले हैं, तो स्टीयरिंग पर पकड़ कमजोर हो सकती है. इसके लिए आपको ड्राइविंग से पहले हाथ को साफ और सूखे रखना चाहिए. अगर स्टीयरिंग गीला है या आपके हाथों में पसीने हैं तो ऐसे में स्टीयरिंग की पकड़ कमजोर हो जाती है इसलिए जरूरत हो तो कपड़े या टिश्यू से हाथ पोंछ लें. 

3. दोनों हाथों से पकड़ें स्टीयरिंग

अगर आप स्टीयरिंग को पकड़ने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो इसके लिए स्टीयरिंग को दोनों हाथों से पकड़ना जरूरी होता है. भले ही सड़क खाली हो, लेकिन किसी भी समय अचानक कोई वाहन, पैदल यात्री या जानवर सामने आ सकता है इसलिए इससे बचने के लिए दोनों हाथों से स्टीयरिंग पकड़ना सही माना जाता है. जब आप ड्राइव करें तो आपके हाथ में कोई दूसरी चीज नहीं होनी चाहिए.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST