<
Categories: हेल्थ

एक चाय ऐसी भी… जिसकी चुस्की से कई गंभीर बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल! जान लीजिए इसके 5 बड़े फायदे

Lemon Tea Health Benefits: अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो दूध वाली चाय के बजाय नींबू की चाय पीकर देखिए. ऐसा करने से न सिर्फ आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों भी दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि, नींबू की चाय पीने के क्या फायदे हैं?

Lemon Tea Health Benefits: भारत में चाय पीने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत चाय की चु्स्की के साथ ही होती है. लोगों में चाय के प्रति इनकी दीवानगी होती है कि दिन में कई-कई बार चाय पी जाते हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट, अधिक चाय पीने को सेहत के लिए ठीक नहीं मानते हैं. अगर आप चाय पीना ही चाहते हैं तो दूध वाली चाय के बजाय नींबू की चाय अधिक फायदेमंद हो सकती है. बता दें कि, लेमन टी पीने से न सिर्फ आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी, बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है. अब सवाल है कि आखिर, लेमन टी में कौन से पोषक तत्व होते हैं? नींबू की चाय पीने के क्या फायदे हैं? लेमन टी क्यों पीना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में –

लेमन टी में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल, नींबू की चाय में कई पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी– 6, विटामिन ई, थियामिन, नियासिन इत्यादि पाए जाते हैं, जो आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. 

लेमन टी पीने के क्या फायदे हैं?

इम्यूनिटी बढ़ाए: नींबू की चाय का सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है. दरअसल, नींबू चाय विटामिन सी जैसे तमाम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ऐसे में यदि आप इस चाय का सेवन करते हैं तो संक्रमण से दूर बने रहेंगे. इसके लिए आपको रोजाना एक कप चाय पीने की सलाह दी जाती है.

वजन कंट्रोल करें: शरीर के बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए नींबू की चाय अधिक फायदेमंद हो सकती है. बता दें कि, नींबू में मौजूद गुण आपके फैट को कम करते वजन घटाने में असरदार होता है. इसके अलावा, इस चाय को पीने से बेली फैट को भी कम किया जा सकता है. 

सर्दी-जुकाम से बचाए: नींबू चाय सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर करने में बेहद असरदार मानी जाती है. क्योंकि इससे पीड़ित लोगों के लिए यह चाय काफी हेल्दी होती है. दरअसल, नींबू की चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से आपको सुरक्षित रखता है. इसलिए लेमन टी पीने से आप सर्दी-जुकाम से आराम पा सकते हैं.

बॉडी डिटॉक्स करे: नींबू चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. ऐसे में यदि आप इस चाय को पीते हैं तो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं. नियमित रूप से नींबू की चाय पीने से बॉडी को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है. इससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे.

स्किन हेल्दी रखे: त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए नींबू अधिक फायदेमंद माना जाता है. नींबू से बनी चाय पीने से आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां रख सकते हैं. इसके अलावा, नींबू चाय के सेवन से स्किन पर मौजूद एक्ने, पिंपल्स और झुर्रियों की परेशानी दूर की जा सकती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया के दिन इस दान से खत्म होंगे शनि-राहु के अशुभ प्रभाव, घर आएगी खुशहाली

Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया का त्याेहार लोगोंं के लिए विशेष महत्व रखता है,मान्यता…

Last Updated: April 13, 2026 12:34:18 IST

‘शर्मा नहीं हटेगा…’, निकाह के बाद फूटा कनिका शर्मा का गुस्सा, ब्राह्मण की बता दी परिभाषा

Kanika Sharma Viral Video: इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने दूसरे धर्मममें शादी की और तबसे न…

Last Updated: April 13, 2026 12:21:46 IST

वीकएंड पर ‘धुरंधर 2’ ने लगाई दहाड़, तिनके की तरह बही ‘डकैत’, बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल?

Box Office Collection: रिलीज के 25 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका…

Last Updated: April 13, 2026 12:13:16 IST

PM Kisan 23rd Installment: किसान भाई सावधान! बिना ‘Face Authentication’ नहीं मिलेंगे ₹2000, जल्दी कराएं ये काम

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की 22…

Last Updated: April 13, 2026 12:00:09 IST

Noida Protest Traffic Update: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, मिनटों का सफर तय करने में लग रहे घंटे

Noida Protest Traffic Update: नोएडा के कंपनी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते आसपास के शहरों…

Last Updated: April 13, 2026 12:24:48 IST

Live Updates: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पहुंचे पीएम, बोले- भारत 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रहा

Nari Shakti Vandan Sammelan Live Updates: दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन'…

Last Updated: April 13, 2026 12:34:33 IST