<

iPhone 18 Pro और Pro Max का लुक रिवील, शानदार कलर और वेरिएंट समेत मिलीं ये जानकारी

आईफोन्स के फैन्स के लिए खुशखबरी है.एक रेंडर वीडियो में अपकमिंग आईफोन 18 के लुक के बारे में जानकारी सामने आई है. इसके कलर वेरिएंट और लुक के बारे में जानकारी मिली है.

iPhone 18 Pro Leaks: ऐपल कंपनी इस साल 2026 के अंत में iPhone 18 सीरीज को लॉव्च करने वाली है. काफी दिनों से सीरीज की लीक्स का सिलसिला जारी है. अब इस सीरीज के दो सबसे चर्चित मॉडल्स iPhone 18 Pro और Pro Max का रेंडर वीडियो सामने आया है. लॉन्च से पहले ही इनका लुक लीक हो गया है. इसी के साथ कुछ बेहतरीन कलर वेरिएंट के बारे में भी पता चला है. डिजाइन में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स के बारे में…

हो सकते हैं ये बदलाव

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले ही फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं. यूट्यूब पर फोन कारेंड वीडियो देखा जा सकता है. FPT यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो से पता चलता है कि कंपनी इस नई सीरीज में पुराने के मुकाबले बड़ा चेंज लाने वाली है. कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स में Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है. साथ ही यहां डिस्प्ले में पंच-होल फेसटाइम कैमरा मिल सकता है. इसमें Dynamic Island भी दिया जाएगा. हालांकि इसका डिस्प्ले कटआउट काफी छोटा होगा, जो स्क्रीन की लेफ्ट साइड पर दिया जा सकता है.

मिलेंगे ये कलर वेरिएंट

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के कलर वेरिएंट काफी खास हो सकते हैं. FPT के अनुसार, कंपनी इस सीरीज में तीन कलर वेरिएंट ऑप्शन मिल सकते हैं. वीडियो में बरगंडी रेड कलर, ब्राउन औरर पर्पल शेड मिल सकती हैं.

Apple A20 होगा चिपसेट

आईफोन 18 सीरीज में कंपनी का पहला 2एनएम चिपसेट दिया जा सकता है. इसे ऐपल ए20 चिप के नाम से जाना जा सकता है. इसके साथ में सैटेलाइट एसओएस फीचर भी देखने को मिल सकता है. फोन के कौमरे में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. यहां पर एपल वेरिएबल अपर्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे फोन में कमाल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्षमता मिल सकती है.

कब लगेगी फीचर्स पर मुहर

हालांकि अभी इस सीरीज के सभी फीचर्स केवल अफवाह हैं क्योंकि कंपनी की तरफ से अभी तक फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. जब कंपनी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर आधिकारिक जानकारी देगी, तभी इसके फीचर्स पर मुहर लग सकती है. हालांकि ये तो तय है कि हर बार की तरह कंपनी डिजाइन और फीचर्स में जरूर कुछ अपग्रेड लाएगी.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST