<
Categories: मनोरंजन

Heroes Turned Villain: जब हीरो बने विलेन; कैसे डर, बाजीगर और मोहरा फिल्में हुईं सुपरहिट, जीते अवॉर्ड

डर, बाजीगर और मोहरा ये कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसमें हीरोविलेन बने और खूब सुर्खियां बटोंरीं. सुरिखियां बटोरने के साथ ही कई अवॉर्ड्स भी जीते. शाहरुख खान को विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया.

Heroes Turned in Villain: अक्सर फिल्मों की जान हीरो होते हैं. बहुत से लोग हीरो देखकर ही फिल्म देखने जाते हैं. अक्सर हीरो-हीरोइन के कारण ही फिल्में हिट होती हैं. हालांकि कई बार ऐसा हुआ, जो थोड़ा अलग था. कुछ हीरो विलेन के किरदार में नजर आए फिल्म सुपरहिट रही और लोगों को काफी पसंद भी आई. इनमें डर, बाजीगर और मोहरा जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में दर्शकों को कुछ अलग और नया मिला, जो काफी पसंद आया. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और अवॉर्ड्स भी जीते. शाहरुख खान ने डर और बाजीगर में नेगेटिव रोल किए. डर फिल्म में शाहरुख ने बेस्ट विलेन अवॉर्ड जीता और बाजीगर ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा ने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में सुपर स्टारडम दिलाया. 

1993 में आई फिल्म डर

फिल्म डर में शाहरुख खान ने नेगेटिव रोल अपनाया. इस फिल्म में वे एक जुनूनी और सनकी आशिक के किरदार में नजर आए. उनका रोल फिल्म में हीरो सनी देओल के किरदार पर हावी हो गया. इस फिल्म ने शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस से किंग ऑफ नेगेटिव शेड्स बना दिया. शाहरुख खान को इस किरदार के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला. 

1993 में आई बाजीगर

बाजीगर का कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आया था. फिल्म में दिखाया गया था कि फिल्म का मुख्. हीरो बदला लेने के लिए विलेन बन जाता है. फिल्म में अंत तक लोगों को लगता है कि वो हीरो है लेकिन फिर पता चलता है कि वो एक अपराधी है. फिल्म में शाहरुख खान की चालाक परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म को सफलता मिली और फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी. इस फिल्म ने शाहरुख खान के करियर को नई पहचान दिलाई.

1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा

फिल्म मोहरा में अक्षय कुमार एक ईमानदार और एक्शन वाले पुलिसकर्मी का किरदार निभाते हैं. वो फिल्म में भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते हैं. वहीं हीरो नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया. उन्होंने जिंदाल का किरदार निभाया. फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST