Hindi News / Health / 65 Cm Long Eel Fish Came Out Of Persons Stomach Did This To The Intestines Of The Person

पेट से निकली 65 सेमी से ज्यादा लंबी ईल मछली, शख्स की आंतो का किया ऐसा हाल की कांप उठी रूह

Alive Eel Fish In Person's Stomach वियतनाम में रहने वाले एक भारतीय शख्स के साथ ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

BY: Prachi Jain • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Alive Eel Fish In Person’s Stomach: वियतनाम में रहने वाले एक भारतीय शख्स के साथ ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस शख्स को डॉक्टरों ने मौत के मुंह से बाहर खींचा और उसे असहनीय दर्द से राहत दी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

अपने अंदर घुसाई मछली से हुआ असहनीय दर्द

27 जुलाई को एक 31 वर्षीय भारतीय शख्स को अचानक पेट में असहनीय दर्द होने लगा। दर्द से तड़पते हुए उसे वियतनाम के वियत डुक अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर शख्स ने जो बताया, उसने सबको हैरान कर दिया। उसने कहा कि उसने अपने मलद्वार के माध्यम से एक जीवित ईल मछली को अपने शरीर में डाल लिया था, जिसके बाद से उसे पेट में भयानक दर्द महसूस होने लगा।

देसी दवा का बाप है इस हरे पत्ते का पाउडर, 500 पार पहुंचे शुगर को भी खून की बूंद-बूंद से लेगा छान, ब्लड प्रेशर- कोलेस्ट्रॉल का है परमानेंट इलाज!

शरीर के इस हिस्से का कैंसर जाता है दीमाग तक फैल? सिगरेट को बताया गया सबसे बड़ी वजह….

डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

ड्यूटी पर मौजूद वियतनामी डॉक्टरों ने इस स्थिति को बहुत ही विचित्र पाया। उन्होंने पहले इस बात पर विश्वास नहीं किया, लेकिन एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड परीक्षणों से यह पुष्टि हुई कि शख्स के पेट में एक जीवित ईल है। जब डॉक्टरों ने मरीज़ का सिटी स्कैन किया, तो उन्होंने उसके पेट की गुहा में एक 65 सेमी लंबी और 10 सेमी चौड़ी जीवित मछली देखी। इस अद्भुत और भयानक स्थिति ने डॉक्टरों को भी चौंका दिया।

मछली निकालने के लिए सर्जरी का सहारा

ईल को निकालने के लिए पहले एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी की कोशिश की गई, लेकिन फिसलन वाले इस समुद्री जीव को पकड़ना मुश्किल साबित हुआ। मरीज़ का दर्द हर मिनट बढ़ता जा रहा था, इसलिए डॉक्टरों ने सर्जरी करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान उन्होंने पाया कि मछली ने शख्स की आंतों को काट डाला था और मलद्वार के मांस को फाड़कर शरीर के अंदर प्रवेश कर गई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर मछली को सफलतापूर्वक बाहर निकाला और आंतों और मलद्वार पर टांके लगाए।

पैरों में अत्यधिक खुजली का होना भी नहीं होता अच्छा कारण, इस बीमारी से तो नहीं जूंझ रहा शरीर?

मछली को अंदर डालने का कारण बना सवाल

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शख्स ने ईल को अपने अंदर क्यों डाला। डॉक्टरों का मानना है कि यह कदम उसने अपनी सेक्स इच्छाओं को पूरा करने के लिए उठाया होगा। इस विचित्र और खतरनाक घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि डॉक्टर न केवल जान बचाने वाले फरिश्ते होते हैं, बल्कि असहनीय परिस्थितियों में भी मरीज़ों को राहत देने में सक्षम होते हैं।

Tags:

indianewslatest india newstoday india newsVietnamइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue