<
Categories: हेल्थ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं जंगल में रहने वाली Abuela Naira, 98 साल की उम्र में भी हैं एक्टिव, बताया अपनी सेहत का राज

अमेजन के जंगल में रहने वाली 102 साल की बुजुर्ग महिला आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इनका कहना है कि वो जीवन में कभी डॉक्टर के पास नहीं गई हैं.

जहां आजकल छोटी उम्र में ही बच्चों को चश्मा चढ़ने लगा है, वहीं 98 साल की एक बुजुर्ग महिला ऐसी हैं, जिनकी इस उम्र में भी आंखों की रोशनी बिल्कुल ठीक है. ये बुजुर्ग महिला अमेजन के जंगल में रहती हैं और आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इनका कहना है कि वो जीवन में कभी डॉक्टर के पास नहीं गई हैं.
98 साल की अबुएला नाएरा जंगल में रहती हैं और सोशल मीडिया पर लोगों को हेल्थ टिप्स दे रही हैं, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये AI जेनरेटेड वीडियो है.

शेयर किया सेहत का राज

अबुएला नाएरा ने बताया कि वो जीवन में कभी डॉक्टर के पास नहीं गई हैं. उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारी से दूर रहा जा सकता है. उनका कहना है कि जितना हम नेचर के करीब रहेंगे, प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे, उतना ही स्वस्थ रहेंगे. 

एंटीबायोटिक से दूर रहने की दी सलाह

अबुएला नाएरा ने बताया कि एंटीबायोटिक और केमिकल से बनी दवाइयां सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. उन्होंने इसकी जगह कुछ देसी नुस्खों को आजमाने की सलाह दी. उनका कहना है कि क्रश किए हुए लहसुन को गर्म दूध के साथ लेने पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. उन्होंने गट हेल्थ को अच्छा रखने के महत्व पर भी जोर दिया. इसके लिए अबुएला ने प्रोबायोटिक ड्रिंक के उपयोग पर जोर दिया.

बेरीज को बताया आंखों का दोस्त

अबुएला नाएरा ने बताया कि आंखों को अगर लंबे समय तक दुरुस्त रखना है तो बेरीज को भरपूर मात्रा में खाना चाहिए. बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट बहुतायत में होता है, जो आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखने में मददगार होते हैं.

अबुएला नाएरा का 98 साल की उम्र में परफेक्ट आईसाइट वाला किस्सा प्राकृतिक जीवनशैली की ताकत दिखाता है. अमेजन जंगल में रहते हुए उन्होंने कभी डॉक्टर या एंटीबायोटिक्स का सहारा नहीं लिया, बल्कि नेचर के करीब रहकर स्वस्थ रहीं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Kullu Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, शिमला में टूटा 20वीं सदी का रिकॉर्ड; वैज्ञानिक भी हैरान

Kullu Weather: बताया जा रहा है कि शिमला में अधिकतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया,…

Last Updated: April 11, 2026 09:22:18 IST

Lara Dutta: अक्षय ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? खुद एक्ट्रेस ने उगला सच, बोली- फिल्म अंदाज में…

Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंदाज'…

Last Updated: April 11, 2026 09:22:13 IST

लव या अरेंज… सफल क्यों नहीं हो रहीं शादियां? प्यार में बेवफाई क्यों, प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण

Sant Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें…

Last Updated: April 11, 2026 09:09:10 IST

Navkar Mantra: क्यों खास है नवकार महामंत्र? जिसकी अमित शाह ने की सराहना, क्या है अर्थ, महत्व और शक्ति

World Navkar Mantra Day: विश्व नवकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह…

Last Updated: April 11, 2026 09:01:50 IST

‘ब्वॉयफ्रेंड’ ने पत्नी के सामने बनाए 9वीं की छात्रा से संबंध, फिर किया अशोक खरात से भी बुरा काम

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर की रहने वाली पीड़ित 9वीं की छात्रा को यह भी नहीं…

Last Updated: April 11, 2026 08:32:36 IST

Repo Rate Cut: EMI में राहत नहीं, फिर भी हो रहा फायदा, Home Loan वालों के बड़ा सेविंग सीक्रेट

Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…

Last Updated: April 11, 2026 07:23:40 IST