Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Magh Mela Snan Date 2026: 18 जनवरी को एक करोड़ से ज्यादा लोगों के स्नान के साथ माघ मेले में मौनी अमावस्या की तीसरा स्नान संपन्न सकुशल संपन्न हो चुका है, अब बहुत सारे लोगों के मन में सवाल है कि आगला स्नान कब है तो आइए जानतें हैं.
माघ मेले का चौथा स्नान
Magh Mela Snan Kab Hai: हर साल की तरह इस साल भी प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है. माघ मेला हर साल पौष पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलता है, मेले के इस 45 दिनों के दौरान कई महत्वपूर्ण स्नान की तारीखें पड़ती हैं. इन प्रमुख स्नान के दिनों में से पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पहले ही हो चुके हैं.अब अगला प्रमुख स्नान वसंत पंचमी के दिन है.
माघ मेले का चौथा स्नान, माघ महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन यानी वसंत पंचमी को है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वसंत पंचमी की शुरूवात 23 जनवरी, 2026 को सुबह 2:28 बजे से होगी और यह 24 जनवरी को सुबह 1:46 बजे समाप्त होगा. इसलिए, वसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी, 2026 को मनाया जाएगा. माघ मेले में पवित्र स्नान भी इसी दिन होगा.
वसंत पंचमी के बाद माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दो और स्नान बाकी रह जाएंगे. माघ मेले का पांचवां पवित्र स्नान माघी पूर्णिमा के दिन 1 फरवरी, 2026 को होगा, इसके बाद माघ मेले अंतिम और छठा स्नान,महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी, 2026 को होगा और महाशिवरात्रि के इसी स्नान के साथ माघ मेला समाप्त हो जाएगा.
प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है. माना जाता है कि संगम त्रिवेणी घाट पर स्नान करने से पाप धुल जाते हैं. माना जाता है कि संगम में नहाने से मोक्ष मिलता है, जिससे जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. माघ मेले जैसे शुभ अवसरों पर पवित्र जल में डुबकी लगाने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…