होम / खट्टा खाने के बाद इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक ?

खट्टा खाने के बाद इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक ?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 29, 2022, 12:08 pm IST

इंडिया न्यूज (These Things are Harmful after Eating sour)
खट्टे फलों में चाहे आंवला, नींबू, संतरा, मौसंबी, अचार, खटाई हो मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। स्वाद और स्वास्थ्य की दृष्टि से सिट्रस फल खास माने जाते हैं। लेकिन कई बार लोग इन फलों के सेवन के बाद चाय या कॉफी, दूध से बनी चीजों, हलवा का सेवन कर लेते हैं जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि ये आपस में रिएक्ट करते हैं। तो चलिए जानेंगे खट्टी चीजें खाने के बाद तुरंत किन चीजों का परहेज करना चाहिए।

चाय या कॉफी: खट्टी चीजें खाने के बाद चाय या कॉफी लेना दांतों में सेंसिटिविटी पैदा करता है। या फिर दांतों की परत को नुकसान पहुंचाता है। ये दोनों मिलकर पेट के पीएच को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए कोई भी खट्टी चीज लेने के बाद चाय या कॉफी लेने से बचें। खट्टी चीजें लेने के बाद इन चीजों के सेवन से पहले सोचें। कोशिश करें कि 2 घंटे बाद ही लें।

हलवा और मिठाई: कई बार लोग बिना सोचे-समझे खाते हैं। सोचते भी नहीं है कि इससे शरीर पर क्या असर पड़ेगा। पर जान कर हैरानी होगी है कि अगर आपने आंवला, नींबू, संतरा, मौसंबी, अचार, खटाई और इमली जैसी किसी भी खट्टी चीज को खाया है और फिर हलवा और मिठाई खाया है तो ये आपस में रिएक्ट कर सकते हैं। ये दोनों मिल कर शुगर के मेटाबोलिज्म को स्लो कर सकते हैं जिससे आपको ब्लोटिंग कि दिक्कत होती है।

प्रोटीन ड्रिंक्स ना लें: अगर आपने शिंकजी ली है या फिर संतरे का जूस लिया है, तो इसके बाद प्रोटीन ड्रिंक्स के सेवन से बचें। दरअसल प्रोटीन के साथ साइट्रिक एसिड का रिएक्शन पेट की कई समस्याओं का कारण बन सकता है। ये पहले तो पेट में गैस बनने का कारण बन सकता है। दूसरा ये प्रोटीन मेटाबोलिज्म के प्रोसेस को स्लो कर सकता है और इस तरह प्रोटीन पचने में काफी लंबा समय लग सकता है। इससे भूख मर सकती है और पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है।

दूध से बनी चीजों से रहें दूर: अगर कोई खट्टी चीज खाई है तो तुरंत दूध और खीर जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। खट्टी चीजों में साइट्रिक एसिड होता है जो कि दूध से बनी चीजों के लिए फर्मेंटेशन या इसे फाड़ने वाली चीज की तरह काम कर सकती है। जैसे कि अगर आप दूध में नींबू का रस मिलाएं तो, दूध फट जाएगा। ठीक इसी तरह एक के बाद एक इन चीजों के सेवन से ये रिएक्शन पेट में हो सकती है। इससे बदहजमी हो सकती है या फिर दस्त लग सकते हैं। इसलिए खट्टी चीजों के सेवन के बाद इन चीजों को लेने से बचें।

ये भी पढ़ें: रोजाना गुड़ का सेवन इन बीमारियों से रखता है दूर?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT