होम / Consuming too much fruit is harmful फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ज्यादा फलों का सेवन

Consuming too much fruit is harmful फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ज्यादा फलों का सेवन

Mukta • LAST UPDATED : October 10, 2021, 6:20 am IST

Consuming too much fruit is harmful फल संतुलित आहार का प्रमुख स्रोत है. इसमें कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। साथ ही यह फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत है। फ्रूट्स से कई स्वास्थ्य फायदे हैं। इसमें कैंसर तक से लड़ने की क्षमता होती है।

फ्रूट्स ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। साथ ही यह बॉडी वेट को भी संतुलित करते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में फ्रूट्स का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। फ्रुक्टोज आमतौर पर फलों और शहद में पाया जाता है।

अगर बॉडी में फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ जाए तो यह बॉडी के अंगों पर प्रतिकूल असर करने लगता है। डायबिटीज के मरीजों में यह सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, फ्रूट्स बॉडी को किस तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं, यह जानना जरूरी है।

लीवर (Consuming too much fruit is harmful)

शरीर में जरूरत से ज्यादा फ्रूक्टोज फैट में बदल जाता है। यह एक्स्ट्रा फैट लीवर में जमा होने लगता है, जिससे नन-अल्कोहलिक फैटी लीवर बीमारी हो सकती है।

यह लीवर की सामान्य बीमारी है जो दुनिया की 20 प्रतिशत आबादी में है। इस बीमारी का प्रमुख कारण फ्रूक्टोज ही है। फ्रूक्टोज के अत्यधिक सेवन से लीवर में सूजन भी आ सकती है।

ब्रेन (Consuming too much fruit is harmful)

हाल ही के अध्ययन से पता चला है कि ज्यादा फ्रूक्टोज का सेवन ब्रेन की हेल्थ पर निगेटिव असर डालता है। इससे न्यूरोइंफ्लामेशन, ब्रेन माइटोकॉन्ड्रियल डिसफंक्शन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हो सकता है। लंबे समय तक फ्रूक्टोज का अत्यधिक सेवन ब्रेन के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

हार्ट, मोटापा और डायबिटीज (Consuming too much fruit is harmful)

अत्यधिक फ्रुक्टोज का सेवन इंसुलिन का प्रतिरोध कर सकता है, मोटापा को बढ़ा सकता है और हार्ट की हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

लगातार फ्रुक्टोज का सेवन लेप्टिन हार्मोन के संतुलित को बिगाड़ देता है, जिससे बॉडी में फैट जमा होने लगता है। ज्यादा फ्रुक्टोज ग्लूकोज की मात्रा को भी बढ़ा देता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड नामक वसा के स्तर को बढ़ाता है, जो लीवर में जमा होने लगता है।

कितना फल खाना चाहिए (Consuming too much fruit is harmful)

फलों में बहुत ज्यादा मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन करना आसान नहीं है। वैसे भी फलों का बहुत कम ही सेवन किया जाता है।

सामान्य तौर पर रोजाना 400 ग्राम फल खाने की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा फल का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्यादा फ्रुक्टोज वाले फल (Consuming too much fruit is harmful)

फ्रुक्टोज आमतौर पर कुदरती शुगर है जो कुछ फलों, कुछ सब्जियों, फ्रूट जूस, शहद आदि में पाया जाता है। इसके अलावा यह गन्ना, चुकंदर, मक्का, सेब, केला, अंगूर, नाशपाती, खूबानी जैसे कई फलों में कुदरती तौर पर फ्रुक्टोज पाया जाता है।

(Consuming too much fruit is harmful)

Also Read : Health Tips आंख से दिल की बीमारी का पता लगाना हुआ आसान, रेटिना की स्कैनिंग बताएगी स्ट्रोक का जोखिम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Parineeti Chopra के पास नहीं थे ट्रेनर अफोर्ड करने के पैसे, को-एक्टर उड़ाते थे मजाक-Indianews
Ghaziabad-Noida: इन क्षेत्रों में पुरुष के मुकाबले महिलाओं के मतदान में हुई गिरावट, यहां देखें आंकड़े-Indianews
Arizona: एरिज़ोना-न्यू मैक्सिको लाइन के पास ट्रेन बेपटरी, आग बुझाने कोशिश जारी- indianews
Viral Video: वरमाला में दुल्हे ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप; वीडियो वायरल-Indianews
Upgradable ATM: भारत का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च! जानें उसके लाभ; सुविधाएं- indianews
अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT