होम / जरूरत से ज्यादा पालक का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक, जानें कैसे?

जरूरत से ज्यादा पालक का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक, जानें कैसे?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 11, 2022, 1:57 pm IST

इंडिया न्यूज (Side Effects Of Spinach)
सेहत के लिए हरी सब्जियां बहुत लाभकारी मानी जाती हैं। उन्हीं सब्जियों में से एक है पालक। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। पालक को सबसे ज्यादा सब्जी, जूस और सूप के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि पालक के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। वहीं पालक का ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी होता है। तो चलिए जानते हैं पालक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

ये भी पढ़ें: जानिए त्वचा के लिए कैसे लाभकारी है तुलसी ?

एलर्जी: कई लोगों को पालक खाने से एलर्जी की शिकायत रहती है। अगर आपको पालक खाने के बाद खुजली, जलन और सूजन की शिकायत होती है तो भूलकर भी पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। पालक से एलर्जी हो सकती है।

दांतों: पालक का सेवन करने से दांतों में किरकिराहट बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए या तो आप पालक का ज्यादा सेवन न करें या फिर पालक खाने के बाद ब्रेश कर लें। ऐसा करने से आप दांतों की किरकिराहट से बच सकते हैं।

किडनी स्टोन का खतरा: पालक में आॅक्सालेट होते हैं, जो ऐसे यौगिक हैं जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर पथरी बना सकते हैं। ये पथरी पेशाब में आॅक्सालेट की मात्रा बढ़ने से बनती है। गुर्दे की पथरी का सबसे आम प्रकार कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन हैं।

ये भी पढ़ें:  अगर पसीने के कारण होती है खुजली, तो इन नुस्खों को अपनाएं ?

गठिया: अगर आप गठिया की समस्या से परेशान हैं तो आप पालक का सेवन न करें। पालक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गठिया के मरीजों की समस्या को कम करने की जगह बढ़ा सकते हैं। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

पेट की हो सकती समस्या: पालक के अधिक सेवन से सूजन, गैस और ऐंठन का अत्यधिक निर्माण हो सकता है। क्योंकि आपके शरीर को पालक को पचाने के लिए समय की आवश्यकता होती है और यह सब एक बार में चयापचय नहीं कर सकता है। पालक फाइबर से भरपूर होता है और इसलिए इसे पचने में समय लगता है, जिससे पेट में दर्द, दस्त और बुखार हो सकता है।

लूज मोशन: पालक को फाइबर, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन आदि से भरपूर माना जाता है। लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन ही फायदेमंद है। पालक का ज्यादा सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: इन बीमारियों में फायदेमंद है सेंधा नमक

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT