Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं, मरीजों को इलाज मिल रहा है और अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड उपलब्ध हैं.
H1N1 के लक्षण और बचाव के आसान तरीके
Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू ((Swine flu (H1N1)) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 26 अगस्त 2026 तक राजधानी में 2,300 से ज्यादा H1N1 संक्रमण सामने आ चुके हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट किया है. विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है.
मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात नियंत्रण में हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में फ्लू के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं. इनमें 2,308 मामले H1N1 के हैं. मंत्री ने कहा कि मरीजों को सही इलाज मिल रहा है और वे ठीक होकर घर जा रहे हैं. सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड हैं. अगर किसी मरीज को बेड नहीं मिलता है, तो अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
H1N1 इन्फेक्शन आमतौर पर स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है. इस संक्रमण में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान होती है. जिन लोगों को लगातार तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, कन्फ्यूजन हो, उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…