Live TV
Search
Home > हेल्थ > Delhi H1N1 Cases: दिल्लीवाले रहे सावधान! H1N1 के मामले पहुंचे 2000 के पार, जानें लक्षण और बचाव के आसान तरीके

Delhi H1N1 Cases: दिल्लीवाले रहे सावधान! H1N1 के मामले पहुंचे 2000 के पार, जानें लक्षण और बचाव के आसान तरीके

Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं, मरीजों को इलाज मिल रहा है और अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड उपलब्ध हैं.

Written By:
Last Updated: August 26, 2026 14:54:45 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू  ((Swine flu (H1N1)) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 26 अगस्त 2026 तक राजधानी में 2,300 से ज्यादा H1N1 संक्रमण सामने आ चुके हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट किया है. विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है.

H1N1 संक्रमण को लेकर क्या बोलें मंत्री? 

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात नियंत्रण में हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में फ्लू के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं. इनमें 2,308 मामले H1N1 के हैं. मंत्री ने कहा कि मरीजों को सही इलाज मिल रहा है और वे ठीक होकर घर जा रहे हैं. सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड हैं. अगर किसी मरीज को बेड नहीं मिलता है, तो अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

H1N1 संक्रमण क्या है? 

H1N1 इन्फेक्शन आमतौर पर स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है. इस संक्रमण में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान होती है. जिन लोगों को लगातार तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, कन्फ्यूजन हो, उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है.

स्वाइन फ्लू (H1N1) के लक्षण (Swine flu (H1N1) symptoms)

  • तेज बुखार
  • खांसी और गले में खराश
  • नाक बहना या बंद होना
  • सिरदर्द
  • शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • बहुत ज्यादा थकान
  • ठंड लगना
  • कुछ मामलों में उल्टी या दस्त

H1N1 से बचने के उपाय (Swine flu (H1N1) Precautions) 

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें.
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें.
  • अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोएं.
  • आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें.
  • H1N1 के मरीज से उचित दूरी बनाए रखें.
  • बीमार होने पर घर पर रहें और आराम करें.
  • कमरे और आसपास की जगह को साफ रखें और हवा का अच्छा आवागमन रखें.
  • लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह लें और खुद से दवा न लें.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार फ्लू वैक्सीन लगवाना भी बचाव में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें:  IND VS SL: क्या फॉलोऑन देकर भी हार सकती है टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक ओवर कॉन्फिडेंस में डूब चुकी है इन टीमों की नैया

Islamabad Hospital Fire: इस्लामाबाद के हॉस्पीटल में लगी आग, 15 नवजात की मौत; पूरे पाकिस्तान में पसरा मातम

MORE NEWS