<
Categories: हेल्थ

अलर्ट मोड में दिल्ली: H1N1-H3N2, डेंगू ने बढ़ाई राजधानी में चिंता; सर्दी-जुकाम और फ्लू अगर एक-दो दिन से ज्यादा हों तो हो जाएं सावधान

H1N1, H3N2 and Dengue Symptoms: दिल्ली में मानसून के मौसम में कई बीमारियों ने एक साथ दस्तक दे दी है. राजधानी में फ्लू जैसे संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. H1N1-H3N2, डेंगू का एक साथ अटैक होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है. समझिए इस बीमारी के बारे में-

H1N1, H3N2 and Dengue Symptoms: राजधानी दिल्ली में कई बीमारियों ने एक साथ दस्तक दे दी है. पिछले कई दिनों से फ्लू जैसे संक्रमण के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं. राजधानी में H1N1-H3N2, डेंगू का एक साथ अटैक होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है. सर्दी-जुकाम, तेज बुखार, खांसी, लगातार छींक, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों की ओपीडी पहुंच रहे हैं. 

नई दिल्‍ली स्थित डॉ. अंबेडकर सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च के डायरेक्‍टर और सीनियर वायरोलॉजिस्ट डॉ. सुनीत के सिंह का कहना है कि दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में भी डेंगू और इन्फ्लूएंजा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसके लक्षणों को पहचानना सबसे ज्यादा जरूरी है. इस मौसम में अगर किसी को इस तरह के लक्षण देखें तो फौरन सावधान हो जाना चाहिए. 

H1N1-H3N2 और डेंगू का ट्रिपल अटैक

डॉ. सुनीत का कहना है कि, H1N1 (स्वाइन फ्लू), H3N2 इन्फ्लूएंजा और डेंगू का एक साथ बढ़ना चिंता की स्थिति जरूर पैदा करता है, लेकिन हर बुखार को इन तीनों संक्रमणों से जोड़ना सही नहीं है. फ्लू में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और शरीर में दर्द हो सकता है. जबकि डेंगू में तेज बुखार, बदन दर्द, कमजोरी और कुछ मामलों में प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है. सबसे बड़ा खतरा तब होता है जब तेज बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, पेट दर्द, अत्यधिक कमजोरी या रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दें. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना सलाह दवा न लें.

संक्रमित व्यक्ति से हो सकता है इंफेक्शन

डॉक्टर के अनुसार, इन्फ्लूएंजा और H1N1 जैसे संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस लेने के दौरान निकलने वाली संक्रमित बूंदों और कणों के संपर्क में आने से फैल सकते हैं. इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. संक्रमित व्यक्ति के आसपास रहने पर सावधानी बरतना इसलिए जरूरी है. इसलिए खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकना, हाथों की नियमित सफाई करना और बीमार होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखना संक्रमण के प्रसार को कम करने में मदद कर सकता है.

मास्क और स्वच्छता करेगी बचाव

फ्लू जैसे संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर तब जब आसपास संक्रमण फैल रहा हो. बार-बार हाथ धोना, आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से छूने से बचना और बीमार व्यक्ति के बेहद करीब जाने से बचना भी जरूरी है. इसके अलावा घर में सफाई रखें. कहीं पानी जमा न होने दें. कूलर का पानी बदलते रहें और घर के आस-पास नालियों को भी साफ रखें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla
Tags: delhiHealth

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST