Ramayan Bhojpuri Version Video: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर बज बना हुआ है. इसका भोजपुरी वर्जन भी वायरल हो रहा है, जिसके सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. फैंस मेकर्स से इसके ऑफिशिल रिलीज की डिमांड कर रहे हैं.
रामायणम्
Ramayan Bhojpuri Version Video: सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की अपकमिंग रामायण का ट्रेलर वायरल हो रहा है. हैरानी की बात ये है कि ये ट्रेलर हिंदी या इंग्लिश नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा में वायरल हुआ है. इसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. ये फैन मेड वीडियो है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. नेटिजन्स ने तो यहां तक सलाह दे दी है कि अगर रामायण को भोजपुरी भाषा में भी रिलीज किया जाए, तो ये 100 करोड़ रुपये कमाकर दे सकती है.
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण इस साल की मच अवेटेड फिल्म है. कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था. ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को जापानी और स्पेनिश में भी फिल्म को रिलीज किया जा सकता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ का भोजपुरी डब्ड ट्रेलर वायरल हो रहा है. ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
#Ramayana bhojpuri trailer is on another level 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/qjXkjxsGkw
— V🐧 (@V_for___) August 21, 2026
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे भोजपुरी वर्जन पर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं रावण की आवाज में रवि किशन को ‘घर जाके सुट्टी बाबू’ कहते सुनने का इंतजार कर रहा था.’ दूसरे ने लिखा, ‘रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर एक अलग ही लेवल पर है.’ वहीं एक फैन ने सुझाव दिया कि ‘रामायण’ का ऑफिशियल भोजपुरी डब रिलीज किया जाना चाहिए. फैन ने लिखा, ‘अगर सही से प्रमोट किया गया तो रामायण का भोजपुरी वर्जन से ही 100 करोड़ आ जाएंगे, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ से.’
बता दें कि रामायण को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला पार्ट 6 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है. फिल्म हिंदी में शूट की गई है और इसे अलग-अलग भाषाओं में डब किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो अलग-अलग भाषाओं में डबिंग के लिए ब्रह्मा AI का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इसकी लिप-सिंक सही से हो सके.
Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…
FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…
Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से…
Tata Power ने Sanjay Banga को नया CEO और MD नियुक्त किया है. वह मई…
Evergreen Song: UP-बिहार में शादी के मौके पर ढोलक पर काफी गाने बजाए जाते हैं.…