India News (इंडिया न्यूज), Yellow Teeth Home Remedies: किसी का भी दिल जीतने के लिए एक मुस्कान ही काफी होती है। दरअसल, एक मुस्कान हमारी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे दांतों की होती है। अगर हमारे दांत सफेद मोतियों की तरह चमकदार हों, तो वही मुस्कान हमें सहज महसूस कराती है और अगर हमारे दांतों में पीलापन हो, तो कई बार यह हमें शर्मिंदा भी कर देती है।
आपको बता दें कि पीले दांतों के कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत खान-पान, साफ-सफाई की कमी, तंबाकू या गुटखा का सेवन। लंबे समय तक पीले दांतों को नजरअंदाज करने से दाग-धब्बे बढ़ जाते हैं। अगर आप भी अपने पीले दांतों से परेशान हैं और उन्हें सफेद बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह इन तीन पत्तों को चबाना शुरू कर दें। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन पत्तों के बारे में।
Yellow Teeth Home Remedies: सालों से दांतों में जमे जिद्दी मैल को नोचकर करेगा बाहर
पुदीना के पत्ते
बासी मुंह पुदीने के पत्ते चबाने से दांतों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी को रोकते हैं। अपने दांतों को सफेद करने के लिए आप सुबह 3-4 पुदीने के पत्ते चबा सकते हैं। आप पुदीने के पत्तों के रस का उपयोग माउथवॉश के रूप में कर सकते हैं।
नीम
नीम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके दांत भी पीले हो गए हैं, तो आपको हर सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि नीम के पत्ते न केवल दांतों को सफेद बनाने के लिए बल्कि सेहत के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं।
करी पत्ता
करी पत्ता रसोई में मौजूद एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते से दांतों पर जमी पीली परत को हटाया जा सकता है। जी हां, आपने सही सुना। करी पत्ते में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण दांतों और मसूड़ों को संक्रमण से बचाते हैं। करी पत्ता दांतों की सड़न को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
शरीर को आहिस्ता आहिस्ता खा जाता है बॉडी में इस चीज की कमी…खोखला कर देती है शरीर के इस हिस्से को?