<
Categories: हेल्थ

सावधान! Diwali के पटाखों से कहीं न हो जाएं बच्चें और बुजुर्गों की तबीयत खराब, अभी जान लें बचाव के उपाय

Diwali 2025 Pollution: दिवाली में पटाखों के धुएं से बाहर के साथ- साथ घर की एयर क्वालिटी पर काफी असर पड़ता है. इससे बच्चों और बुजुर्गें की सेहत पर भी असर पड़ता है.

Diwali 2025 Air Pollution: दिवाली का त्योहार हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. घरों को सजाना, मिठाइयां बांटना और आतिशबाजी करना इस पर्व की खास परंपराएं हैं. लेकिन दिवाली की रौनक के बीच बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का कारण बनता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए. पटाखों और आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं हवा में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ा देता है. यह धुआं बच्चों की नाजुक सांस की नलियों पर प्रत्यक्ष असर डालता है और बुजुर्गों में पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं को और बढ़ा सकता है.

बच्चों और बुजुर्गों पर पटाखों का असर

  • बच्चों पर असर: छोटे बच्चों की फेफड़ों की प्रणाली कमजोर होती है। दिवाली के समय धुआं उन्हें खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं दे सकता है.
  • बुजुर्गों पर असर: बुजुर्गों में यह धुआं पहले से मौजूद सांस की बीमारियों, दिल की समस्याओं, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव को बढ़ा सकता है.

प्रदूषण से सुरक्षा के उपाय

  • घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें: दिवाली के समय घर में धुएं का प्रवेश कम करने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें.
  • एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल: घर में हवा साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें। इससे हानिकारक कण बच्चों और बुजुर्गों तक नहीं पहुंच पाएंगे.
  • धुएं वाले घरेलू सामान कम जलाएं: दिवाली पर अगरबत्ती, मोमबत्ती और अन्य धुएँ वाले सामानों का प्रयोग सीमित करें.
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें: बच्चों और बुजुर्गों को आतिशबाजी या भीड़ वाले इलाकों में जाने से रोकें.
  • मास्क पहनें: यदि बाहर जाना जरूरी हो तो एन95 या एफएफपी2 मास्क पहनें.

दिवाली का त्योहार खुशी और रोशनी का प्रतीक है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए इन उपायों का पालन करना जरूरी है ताकि पर्व का आनंद सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से मनाया जा सके.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST