होम / Do This Work Daily Before Sleeping: अच्छी नींद के लिए रोजाना सोने से पहले करें ये काम

Do This Work Daily Before Sleeping: अच्छी नींद के लिए रोजाना सोने से पहले करें ये काम

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 20, 2021, 5:55 am IST

खराब लाइफस्टाइल और सही समय पर नहीं खानेपीने की वजह से हमें अच्छी नींद नहीं आती है। इसकी वजह से अगले दिन में हम थके हुए नजर आते हैं। इसके अलावा हमारा काम करने में भी मन नहीं लगता है. कई बार अधिक स्ट्रेस के कारण भी नींद नहीं आती है। ऐसे में कुछ लोग नींद आने के लिए दवाइयों का साहरा लेते हैं। ताकि उनके शरीर में अगली सुबह काम करने ऊर्जा हों। लेकिन क्या आप जानते हैं ये दवाइयां स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी तरह की कोई दवा न लें। अगर आप भी रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं जिसे फॉलो कर पर्याप्त नींद ले सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए करें ये 5 काम

पहलाः गैजेट्स को स्विच ऑफ कर दें। ज्यादातर लोगों अपना अधिक से ज्यादा समय गैजेट्स पर बिताते हैं। जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा इनसे निकलने वाली ब्लू रे सेहत के लिए हानिकारक होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन से दूर रहने पर मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है। ये हार्मोन पीनियल ग्लैंड से रिलीज होता है जो नींद आने में मददगार होता है। इसलिए रात के समय में सोने से एक घंटे पहले सभी गैजेट्स को स्विच ऑफ कर दें।

दूसराः किताबे पढ़ें। किताब पढ़ना एक अच्छी आदत है और ये एक बेहतर विकल्प है। किताब पढ़ने से आपका माइंड रिलेक्स होता है। आप सोने से पहले मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं।

तीसराः कुछ गर्म पिएं। अच्छी नींद के लिए कुछ गर्म चीजें पीना फायदेमंद होता है। आप हल्दी वाला दूध या कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। ये चाय आपके दिमाग के साथ- साथ आंत के लिए भी फायदेमंद होती है।

चौथाः सोने से पहले नहाएं। अच्छी नींद के लिए शॉवर लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये आपकी नींद को बेहतर बनाता है और नींद की क्वालिटी को भी बेहतर करता है।

पांचवाः ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। ये आपको पढ़ने में अजीब लग सकता है, लेकिन सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते है। योग एक्सपर्ट्स, आध्यात्मिक गुरू सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। दरअसल सोने से पहले प्राणायाम करने से दिमाग शांत होता है और नींद भी अच्छी आती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read: सर्दी-जुकाम और माइल्ड Fever को ठीक करने में कारगर हैं ये तीन चीजें

Connect With Us:- Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT