होम / रात में इतने समय पर सोने की है आदत? तो इससे सेहत को मिलते हैं ये चौंकाने वाले फायदे

रात में इतने समय पर सोने की है आदत? तो इससे सेहत को मिलते हैं ये चौंकाने वाले फायदे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : August 10, 2024, 7:39 pm IST

Benefits of Sleep at 10PM Everyday

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Sleep at 10PM Everyday: कई लोग रातभर जागते हैं और दिन में सोते हैं। क्या आप भी इस तरह की दिनचर्या का पालन कर रहें हैं? अगर हां, तो इसका आपके शरीर पर गहरा असर हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि समय पर सोएं और समय पर उठें। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि अगर आप रात 10 बजे से पहले सो जाते हैं, तो इससे शरीर को कई आश्चर्यजनक फायदे होंगे। तो यहां जान लें रात 10 बजे से पहले सोने के फायदों के बारे में जानकारी।

दिमाग के फंक्शन में होता है सुधार

अगर आप रात को समय पर सोते हैं तो दिमाग के फंक्शन में काफी सुधार हो सकता है। क्योंकि जब आप समय पर सोते हैं तो दिमाग को काफी आराम महसूस होता है। साथ ही याद रखने की क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही सीखने की क्षमता भी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा रात को 8 से 10 बजे के बीच सोएं।

दिल की नसों में फंसा गंदा Cholesterol को बाहर फेंक देंगे ये पीले फल, मिलेंगे गजब के फायदे  – India News

बढ़ती है उम्र

समय पर सोने से आपकी उम्र भी बढ़ती है। क्योंकि जब आप पर्याप्त और बेहतर नींद लेते हैं तो शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही शरीर की काम करने की क्षमता भी बेहतर होती है। ऐसे में आप लंबे समय तक जीते हैं।

मन को मिलती है शांति

अच्छी और सुकून भरी नींद आपके मन को शांति देती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा आप कई जानलेवा बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि समय पर सोएं और समय पर उठें।

तनाव से दूर रहें

शोध के अनुसार, अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो इसका आपके मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्य रूप से, अगर आप समय पर सोते हैं, तो तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसका जीवनशैली पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सुबह खाली पेट खाएं ये एक चीज, नसों में जमा गंदा Cholesterol पिघलकर निकल जाएगा बाहर – India News

पाचन शक्ति होती है मजबूत

जल्दी सोने से आपके पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही अगर खाना सही तरीके से पच जाए तो कई तरह की समस्याएं कम हो सकती हैं। इससे एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

 

समय पर सोने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप समय पर सो नहीं पा रहे हैं या सोने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो ऐसी स्थिति में किसी विशेषज्ञ की मदद जरूर लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
ADVERTISEMENT