<
Categories: हेल्थ

क्या मूंगफली से बढ़ता है यूरिक एसिड? रोज स्नैक में खाने वालों के लिए चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

High Purine Foods: मूंगफली एक हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर स्नैक है, लेकिन अगर आपको यूरिक एसिड से जुड़ी समस्या है, तो इसका सेवन एक निश्चित मात्रा में करें. मूंगफली खाने से पहले अपने यूरिक एसिड लेवल का टेस्ट कर सकते हैं. लो-प्यूरिन वाले विकल्प अपनाकर भी आप अपनी सेहत को बेहतर रख सकते हैं. बहुत सारे लोगों के मन में सवाल रहता है कि मूंगफली खाने से यूरिक एसिड के लेवल बढ़ सकता है, आइए जानते हैं इसके बारे में.

low purine diet: मूंगफली स्वादिष्ट, सस्ती और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए अच्छे हैं. लेकिन अगर आपको गाउट या यूरिक एसिड से जुड़ी कोई बीमारी है, तो मूंगफली और मूंगफली से बने स्नैक्स खाने में सावधानी बरतना जरूरी है.

मूंगफली में प्यूरिन नामक तत्व होते हैं, और जब शरीर में प्रोटीन टूटता है तो प्यूरिन से यूरिक एसिड बनता है. ज्यादा प्यूरिन वाली चीजें खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है. यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन, गाउट अटैक और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

मूंगफली का सेवन और खतरा

क्लीवलैंड क्लिनिक(cleveland clinic) की रिपोर्ट के अनुसार अगर आपके यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा है, तो मूंगफली खाने से सावधानी बरतें. 6-7 कच्ची मूंगफली में लगभग 21mg प्यूरिन होता है, जो आपकी दैनिक लिमिट का लगभग 1/5 है. मूंगफली में फैट और कैलोरी भी ज्यादा होती है-28 ग्राम में लगभग 190 कैलोरी. ज्यादा फैट और कैलोरी वजन बढ़ा सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है.यूरिक एसिड बढ़ने का कारण सिर्फ मूंगफली नहीं हो सकता. किडनी की समस्या भी इसका कारण बन सकती है. अगर किडनी ठीक से यूरिक एसिड नहीं निकालती तो रक्त में इसका स्तर बढ़ जाता है. यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षणों में जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट के अटैक शामिल हैं.

विकल्प और सुझाव

  • क्लीवलैंड क्लिनिक(cleveland clinic) की रिपोर्ट के अनुसार अगर आपको गाउट या किडनी की समस्या है, तो मूंगफली या मूंगफली से बने स्नैक्स का सेवन कम करें. इसके बजाय आप अन्य नट्स या लो-प्यूरिन वाली चीजें खा सकते हैं. कुछ आसान विकल्प हैं:
  • दालों और बीन्स का सेवन बढ़ाएं, लेकिन हाई-प्यूरिन वाले जैसे किडनी बीन्स सीमित करें.
    मांस की जगह चिकन या टर्की खाएं.
  • आपको बता दें कि हर व्यक्ति का यूरिक एसिड लेवल अलग होता है. कुछ लोग मूंगफली थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं, जबकि कुछ को बहुत कम मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए अगर मूंगफली खाने के बाद जोड़ों में दर्द या सूजन होती है, तो इसे बिल्कुल न खाएं.

यूरिक एसिड और शरीर में इसका महत्व

यूरिक एसिड शरीर में कई प्रक्रियाओं का हिस्सा है और यह दवाओं में भी पाया जाता है, खासकर गाउट, किडनी स्टोन और हाई यूरिक एसिड की दवाओं में. यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ सकता है और सूजन, वजन बढ़ना और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.हाई यूरिक एसिड वाले खाद्य पदार्थों में मूंगफली, मांस, समुद्री भोजन, रेड मीट, लीवर और किडनी शामिल हैं. इनके ज्यादा सेवन से ब्लड में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है, 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST

‘मैं माफी चाहूंगा…’, जब दुल्हा-दुल्हन के सामने अचानक आ गए पीएम मोदी, जोड़े को दिया आशीर्वाद

Modi Wedding Surprise Couple: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिसॉर्ट्स में नए…

Last Updated: April 13, 2026 19:15:39 IST