Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. बताया जा रहा है कि इसका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग है. जानिए क्या है पूरा मामला.
रणवीर सिंह
Ranveer Singh Threats: सिनेमाई दुनिया के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. एक्टर को धमकी भरा एक संदेश मिला, जिसमें फिरौती की मांग की गई है. इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि पुलिस को संदेह है कि इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है.
मंगलवार देर रात खबर आई कि रणवीर को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी मिली है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की भारी रकम मांगी गई है. पुलिस इस धमकी की जांच कर रही है और अभिनेता के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका ने अपने घर की सुरक्षा के लिए छह सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है.
पीटीआई के अनुसार, पुलिस को शक है कि रणवीर को दी गई धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धमकी का मुख्य उद्देश्य फिरौती हो सकता है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है और क्राइम ब्रांच एजेंसी धमकी के पीछे के व्यक्ति की पहचान करने के लिए डिजिटल सबूतों और खुफिया जानकारी की छानबीन शुरू कर दी है.
मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यू मोंडे बी टॉवर हाउसिंग सोसायटी ने दादर पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर सोसायटी परिसर में तैनात निजी सशस्त्र सुरक्षा गार्डों को लेकर चिंता जताई है. सोसायटी प्रबंधन के अनुसार, सोसाइटी के मेंबर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण द्वारा बिना सोसायटी की अनुमति के छह सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं, जो हथियारों के साथ लॉबी, जिम और बच्चों के खेल क्षेत्र जैसे साझा स्थानों में आवाजाही करते देखे गए. सोसायटी ने पुलिस से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि सुरक्षा गार्डों के पास वैध हथियार लाइसेंस है या नहीं, क्या पुलिस ने इसकी अनुमति दी है, और वहां तैनात पुलिस कर्मी की नियुक्ति किस आधार पर की गई है.सोसायटी ने कहा है कि यह कदम अन्य निवासियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया.
बॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि आए दिन सितारों को धमकियां मिल रही हैं. इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और निर्माताओं ने निजी सुरक्षा में इजाफा किया है. इससे पहले सलमान खान, रोहित शेट्टी जैसे कलाकारों को धमकियां मिल चुकी हैं.
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…