<
Categories: हेल्थ

अगर आप भी पीते हैं रोजाना Milkshake, तो ब्रेन सेल्स पर पड़ सकता है असर; जा सकती है याददाश्त

Milkshake Side Effects: मिल्क शेक पीने से ब्रेन सेल्स को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है. इसका दावा हाल ही में सामने आई एक स्टडी में किया गया है. आइए जानते हैं क्या है इसके नुकसान

Milkshake Side Effects On Health: मिल्क शेक (Milk Shakes) को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है. गर्मियों में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं. बच्चों का तो यह फेवरेट शेक है. स्ट्रॉबेरी, मैंगो और चॉकलेट जैसे कई फ्लेवर में आप मिल्क शेक पीते हैं. बच्चों के साथ-साथ कभी-कभी बड़े भी स्वाद बदलने के लिए इसे पी लेते हैं. लोगों का मानना है कि यह शेक एनर्जी और न्यूट्रिशन से भरपूर माना जाता है. लेकिन हाल ही में सामने आई एक स्टडी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. इस स्टडी में बताया गया है कि  ज्यादा मिल्क शेक का सेवन आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है. इससे आपके दिमाग पर गहरा असर पड़ सकता है.

मिल्क शेक पीने के नुकसान

मिल्क शेक (Milkshake Side Effects) दिखने में जितना अच्छा लगता है, वह पीने में और भी ज्यादा टेस्टी लगता है. यह लोगों के लिए काफी एनर्जेटिक भी होता है. इसमें शुगर, फ्लेवरिंग एजेंट्स के साथ-साथ हाई कैलोरी भी कूट-कूटकर भरी हुई होती है. इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है. हाई शुगर के कारण ब्रेन के न्यूरॉन्स पर दबाव काफी बढ़ जाता है. जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी काम करने की क्षमता कम हो जाती है. यह ब्रेन के लिए काफी रिस्की है.

क्या कहती है रिसर्च?

शेक पीने से ब्लड शुगर लेवल एकदम से हाई हो जाता है. इसे ब्लड शुगर फ्लक्चुएशन (Blood Sugar Fluctuation) के नाम से भी जाना जाता है. यह सीधे तौर पर दिमाग के सेल्स पर असर डालता है. रिसर्च के मुताबिक, मेमोरी लॉस और न्यूरोलॉजिकल डिजीज (memory loss and neurological disease) का खतरा मिल्क शेक पीने वालों का काफी बढ़ जाता है. एक मेडिकल स्टडी में पता लगा है कि हाई शुगर और फैट वाली चीजें सीधा दिमाग पर असर करती हैं. यह हिप्पोकैम्पस हिस्से को कमजोर कर देती है. जो रोजाना शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनके ब्रेन सेल्स काफी कम उम्र में डैमेज होने लगते हैं. मिल्क शेक ठंडक का एहसास दिलाता है, लेकिन इसके नुकसान काफी ज्यादा होते हैं.
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST