<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के युवाओं को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेले जाने पर सांसद कुमारी सैलजा ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग

Kumari Selja: सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा के 2 युवाओं को धोखे से युक्रेन सीमा पर युद्ध पर भेजने पर चिंता व्यक्त की है.

Kumari Selja on Haryana Youth Trapped Russia Ukraine War: हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या एक बार फिर सुर्खियों में है। सिरसा की सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हाल ही में सामने आए उस मामले पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें फतेहाबाद जिले के कुम्हारिया गांव के दो युवा अंकित जांगड़ा (23) और विजय पूनियां (25) को धोखे से रूस ले जाकर यूक्रेन सीमा पर युद्ध में धकेल दिया गया।

बेरोजगारी बनी युवाओं की मजबूरी

सैलजा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जब उन्होंने इन दोनों युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो मन बेहद व्यथित हुआ। उनके अनुसार यह घटना केवल मानवीय संकट का प्रतीक नहीं है, बल्कि हरियाणा में बेरोजगारी की भयावह स्थिति को भी उजागर करती है। सांसद ने बताया कि हरियाणा पिछले लंबे समय से देशभर में सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाला राज्य बना हुआ है। हालिया आंकड़ों के अनुसार राज्य की बेरोजगारी दर 25–30 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। यही मजबूरी युवाओं को विदेश जाने और कई बार खतरनाक तथा धोखाधड़ीपूर्ण परिस्थितियों में फँसने के लिए विवश कर रही है।

केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील

कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि न सिर्फ अंकित और विजय, बल्कि अन्य फंसे भारतीय युवाओं की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही विदेशों में युवाओं की तस्करी और झूठे रोजगार के झांसे को रोकने के लिए कड़ी नीतियाँ बनाना समय की मांग है।

सैलजा ने सुझाव दिया कि भारत सरकार को हरियाणा सहित पूरे देश में युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार अवसर पैदा करने की दिशा में ठोस और समयबद्ध योजना लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब हरियाणा के युवा रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में फंसे हों। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

परिवारों की व्यथा

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी परिवार नहीं चाहता कि उसके बच्चे ऐसे क्षेत्रों में जाएं जहां युद्ध या अशांति हो। लेकिन पेट की मजबूरी और रोजगार की तलाश में युवा जोखिम उठाने को विवश हो जाते हैं। सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस गंभीर मानवीय संकट पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही करेगी और सभी युवाओं को सुरक्षित स्वदेश लाने का प्रयास करेगी।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST