<
Categories: हेल्थ

क्या आपके भी बच्चे पी रहे हैं एनर्जी ड्रिंक? डॉक्टर ने दी चेतावनी, ज्यादा कैफीन से हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Energy Drinks: बच्चों और युवाओं में एनर्जी ड्रिंक पीने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.'एम्स  भुवनेश्वर के पीडियाट्रिक विशेषज्ञ डॉ. रश्मि रंजन दास' के अनुसार बच्चों को एनर्जी ड्रिंक से दूर रखना चाहिए और उनकी जगह दूध, फलों का जूस और पानी जैसे पौष्टिक पेय देना बेहतर है, ताकि उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके.

Caffeine Risk: आज के समय में बच्चों और युवाओं के बीच एनर्जी ड्रिंक पीने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. आकर्षक विज्ञापन और तुरंत ऊर्जा मिलने के दावे के कारण कई बच्चे भी इन्हें नियमित रूप से पीने लगे हैं. हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदत बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकती है. खासकर इनमें मौजूद अधिक मात्रा में कैफीन और शुगर बच्चों के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.

डॉ. रश्मि रंजन दास’ के अनुसार बच्चों का शरीर अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए ज्यादा कैफीन का सेवन उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. इससे दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, बेचैनी, नींद की कमी और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कुछ मामलों में ज्यादा कैफीन बच्चों के ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत पर भी असर डाल सकता है.

लगातार सेवन से बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चे नियमित रूप से एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे भविष्य में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इनमें मोटापा, नींद से जुड़ी दिक्कतें और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां शामिल हो सकती हैं.

इंडिया न्यूज से बातचीत में ‘डॉ. रश्मि रंजन दास, पीडियाट्रिक स्पेशलिस्ट, AIIMS भुवनेश्वर’ ने कहा कि बच्चों को एनर्जी ड्रिंक से दूर रखना बेहद जरूरी है. इसके बजाय उन्हें दूध, ताजे फलों का जूस और पर्याप्त पानी जैसे पौष्टिक पेय पदार्थ देने चाहिए, जो उनके विकास के लिए फायदेमंद होते हैं.अगर अभिभावक शुरुआत से ही बच्चों को स्वस्थ खानपान की आदत डालें तो उन्हें भविष्य में कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST

Gold Rates Today 01 June 2026: 01 जून को आपके शहरों में क्या रहे सोने के दाम, नोट करें यहां

Gold Ka Bhav Today 01 June 2026 : देश की राजधानी दिल्ली से चेन्नई तक…

Last Updated: June 1, 2026 19:22:48 IST

फर्जी हस्तांक्षर कांड पर ममता का तगड़ा एक्शन, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की TMC से हुई छुट्टी

TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…

Last Updated: June 1, 2026 16:12:56 IST