<

सड़क का गड्ढा बना जीवनदान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन डेड, चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी; तभी जिंदा हो उठी महिला

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है. जहां एक महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. तभी सड़क में मौजूद एक गड्ढे से लगे झटके के कारण महिला जिंदा हो गई.

Uttar Pradesh News: ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह कहावत तो आपने सुनी होगी. लेकिन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यूपी के पीलीभीत में देखने को मिला. जहां एक महिला ने अपनी जिंदगी को यमराज से छीन ली. जी हां, डॉक्टरों ने महिला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया. तभी हाइवे पर मौजूद एक गड्ढे के झटके के कारण महिला की सांस वापस आ गई. इस घटना के बाद सब इसे लोग चमत्कार से कम नहीं समझ रहे हैं. आस पास के इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है. 

डॉक्टरों ने घोषित किया ब्रेन डेड

पीलीभीत की रहने वाली 50 वर्षीय विनीता शुक्ला न्यायालय के कॉपी सेक्शन में सीनियर असिस्टेंट के पद पर काम करती हैं. 22 फरवरी की शाम वह घर में अचानक बेहोश हो गईं. परिवार वाले उन्हें सीधा पीलीभीत के ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज ले गए. जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताकर रेफर कर दिया. इसके बाद महिला को लेकर दूसरे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया और कहा कि इनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है. उस समय सांस बिल्कुल ना के बराबर चल रही थी.

अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी

जब परिवार वाले पूरी तरह हार गए. तो सभी के मन में अंतिम संस्कार करने का ख्याल आने लगा, क्योंकि सभी जगह से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था. इसकी तैयारी घर पर की जाने लगी. 

फिर हुआ चमत्कार

परिवार वाले महिला को एंबुलेंस से लेकर घर जा रहे थे. तभी रास्ते में बरेली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर एंबुलेंस एक बड़े गड्ढे में जा गिरी. इसी दौरान महिला को इतना जोरदार झटका लगा कि उसकी सांसे सामान्य तरीके से चलने लगीं. ये चमत्कार देख परिवार वाले हैरान रह गए. इसके बाद तुरंत महिला को पीलीभीत के न्यूरोसिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. ताजा जानकारी के मुताबिक महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है. दस दिन चले इलाज के बाद अब महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं.

डॉक्टर ने बताई पूरी वारदात

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST