<
Categories: हेल्थ

Eye Care: एक चम्मच पाउडर बढ़ा देगा आंखों की रोशनी, डॉक्टर सलीम जैदी ने बताई रेसिपी और फायदे

आज के समय में खराब खानपान और रहनसहन के कारण बचपन से ही बच्चों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है. डॉ. सलीम जैदी ने एक ऐसा नुस्खा शेयर किया है, जो आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है. उन्होंने इसकी रेसिपी भी शेयर की है.

Eye Care: आज के समय में खराब खानपान और ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण शरीर में बहुत सी बीमारियां हो जाती हैं. बचपन से ही आंखों की रोशनी कम होने लगती है. छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बहुत से लोग आंखों से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. वे अपनी आंखों की रोशनी को सही करने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं. ये बहुत महंगा भी होता है और साथ ही इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने का डर रहता है. आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए    डॉ. सलीम जैदी ने एक घरेलू उपचार अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इसकी मदद से आप आंखों की रोशनी की समस्या से नेचुरली राहत पा सकते हैं. 

कैसे बनाएं पाउडर?

आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए सौंफ, काली मिर्च, बादाम और मिश्री की जरूरत पड़ेगी. इसका मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको 100  ग्राम सौंफ लेनी है और इसे हल्का भून लेना है. इसके बाद इसे ठंडा रखने के लिए अलग रख दें. अब इसी तरीके से बादाम को भी भूनें. अब एक ग्राइंडर में सौंफ को अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद बादाम को भी अच्छी तरह से पीस लें. मिश्री को पीसने से पहले कूट लें और फिर काली मिर्च डालकर उसे भी पीस लें. सबको अलग-अलग पीसने के बाद सबको एक साथ मिक्सचर में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें. ब इसे एक केंटेनर में स्टोर कर लें. इस पाउडर को गुनगुने पानी या गर्म दूध से एक चम्मच लेना है. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

ध्यान रखें कि केवल इस पाउडर को लेना ही काफी नहीं है. इसके साथ ही हर आधे घंटे पर आंखों को आराम देना है और ठंडे पानी से आंखों को धोना है. सोने से पहले आंखों में गुलाब जल डालें और हर आधे घंटे में अपनी हथेलियों को रगड़ कर आंखों पर रखना होगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST