<
Categories: हेल्थ

चेहरे पर दिखने लगे ये चीजें तो हो जाए सावधान! Fatty Liver के मिलते है संकेत

Fatty Liver Signs: आज के समय में फैटी लिवर की दिक्कत हर दुसरे इंसान को होती है, लेकिन दिक्कत यह है कि शुरूआती वक्त में हमें इसका पता नहीं चलता. लेकिन अगर आपके चेहरे में कुछ बदलाव हो रहे है तो यह फैटी लिवर का संकेत दे सकता है.

Fatty Liver Symptoms Skin Changes: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है. यह खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करता है. लेकिन जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है. शुरुआत में यह समस्या सामान्य और हल्की लगती है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजर नहीं आते. यही वजह है कि लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और समय के साथ यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर की परेशानी अक्सर स्किन और चेहरे पर संकेत के रूप में सामने आती है. यदि आप अपने चेहरे या स्किन में कुछ खास बदलाव महसूस कर रहे हैं, तो यह आपके लिवर के असंतुलन का संकेत हो सकता है. जानें फैटी लिवर के शुरुआती स्किन संकेत के बारे में.

आंखों में पीलापन

यदि आपकी आंखों का व्हाइट पार्ट हल्का पीला दिखने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें. लिवर जब ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ बढ़ जाता है, जिससे आंखों और स्किन में हल्का पीलापन दिखाई देता है. शुरुआती स्टेज में यह बहुत subtle होता है, इसलिए लोग इसे सामान्य थकान मानकर अनदेखा कर देते हैं.

होंठों का रंग बदलना

यदि आपके होंठ पहले की तरह गुलाबी नहीं रहे और फीके या हल्के नीले दिखाई देने लगे हैं, तो यह लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है. लिवर शरीर में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित करता है. जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो होंठों का रंग बदलना आम बात है.

आंखों और गालों के नीचे सूजन

अगर आपकी आंखों के नीचे या गालों पर अचानक सूजन दिखाई देने लगे, तो इसे सिर्फ थकान या नींद की कमी न समझें. लिवर ठीक से काम नहीं करने पर शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है, जिससे चेहरा फूला हुआ या सूजा हुआ दिखाई देता है.

चेहरे में पीलापन

यदि आपका चेहरा पहले के मुकाबले पीला या मुरझाया नजर आने लगे, तो यह भी लिवर में समस्या का संकेत है. लिवर की सफाई प्रक्रिया कमजोर होने पर खून में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे स्किन का रंग फीका पड़ जाता है. यह बदलाव धीरे-धीरे नजर आता है, इसलिए समय रहते इसे पहचानना जरूरी है.

ज्यादा ऑयली और पिंपल वाली स्किन

अगर आपकी स्किन अचानक बहुत ज्यादा ऑयली हो गई है या बार-बार पिंपल्स और एक्ने होने लगे हैं, तो यह भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है. शरीर में टॉक्सिन्स जब सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाते, तो इसका असर सबसे पहले स्किन पर दिखाई देता है. स्किन चिपचिपी, बेजान और पिंपल्स से भरी हो सकती है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST