होम / Fruits For Summer: गर्मियों में हर रोज खाएं ये फल, शरीर में बनी रहेगी ठंडक

Fruits For Summer: गर्मियों में हर रोज खाएं ये फल, शरीर में बनी रहेगी ठंडक

Divya Gautam • LAST UPDATED : June 30, 2023, 6:29 pm IST

India News(इंडिया न्यूज़), Fruits For Summer: गर्मियों में शरीर के अंदर पानी की कमी होना आम बात है लेकिन गर्मियों में ऐसे कई फल भी आते हैं। जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। वही एक एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि गर्मियों के मौसम में फलों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। जिससे शरीर के अंदर ठंडक और पानी बना रहे। ऐसे में आज की रिपोर्ट में हम आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने शरीर के अंदर ठंडक बनाए रखेंगे।

तरबूज खाएं

गर्मियों के मौसम में तरबूज को खाने का मतलब यह होता है कि शरीर के अंदर ठंडक बनी रहे और पानी की कमी भी ना हो। ऐसे मैं तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई फायदेमंद गुणों से भी भरा हुआ है। तरबूज के अंदर फाइबर, पोटैशियम, आयन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अनानास का करें सेवन

अनानास एक ऐसा फल है। जो सभी का पसंदीदा होता है। वही अनानास के अंदर विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होती है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ मौसमी बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है। साथ ही इस फल के अंदर फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अनानास का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।

अंगूर को खाएं

अंगूर रस से भरा हुआ होता है। जो शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार होता है और गर्मियों के मौसम में अंगूर का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। वहीं अंगूर का सेवन स्नेक्स के दौरान किया जा सकता हैं।

खरबूजा का करें सेवन

खरबूजे के अंदर विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही खरबूजे के अंदर पोटेशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। जो ब्लड प्रेशर को काबू में रखती है। वही खरबूजे के अंदर मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस के साथ ही आप जानते होंगे कि खरबूजे का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता हैं।

बेल खाएं

गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसे शरबत के माध्यम से भी खाया जा सकता है। बेल के अंदर फाइबर और कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। जो शरीर को गर्मियों में सेहतमंद बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2023: इस दिन है गुरु पूर्णिमा का विशेष पर्व, जानें क्यों खास है ये दिन 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT