<
Categories: हेल्थ

चौंकाने वाला खुलासा! शराब नहीं पीने पर भी क्यों खराब हो रहा है लिवर? US डॉक्टर ने खोला ‘साइलेंट किलर’ का राज!

यूएस के सबसे मशहूर डॉक्टर (US Famous Doctor) और गट हेल्थ स्पेशलिस्ट (Gut Health Specialist) डॉ. पाल ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि लिवर इंजरी (Liver Injury) का शराब से नहीं है कोई लेना-देना.

Gut Health Specialist On Liver Injury: यूएस के जाने-माने डॉक्टर और गट हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. पाल ने हाल ही में अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने लिवर खराब होने के भ्रम को पूरी तरह से तोड़ दिया है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह सोचना पूरी तरह से गलत है कि अगर आप शराब का सेवन नहीं भी करते हैं तो आपका लिवर पूरी तरह से सुरक्षित है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. 

उन्होंने इस मामले में आगे कहा कि आजकल लिवर इंजरी के ज़्यादातर मामलों का शराब से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी लाइफस्टाइल और रोज़ाना की छोटी-छोटी आदतें हैं जिन्हें हम अक्सर पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देते हैं. 

क्या होते हैं लिवर इंजरी के शुरुआती लक्षण?

हांलाकि, डॉक्टरों का यह मानना है कि, लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण अक्सर ज्यादातर साफ नहीं दिखाई देते हैं और जब तक समय का पता चलता है, तब तक लिवर को काफी ज्यागा नुकसान पहुंच चुका होता है. साथ ही कई डॉक्टर ऐसा भी मानते हैं कि वक्त रहते अपनी रोज़ाना आदतों को पहचानना चाहिए और जितना हो सके उन आदतों में बदलाव करना ज़रूर चाहिए.

क्या हैं लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली ख़राब आदतें?

गट हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. पाल ने लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली ख़राब आदतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादा चीनी वाले हेल्दी फूड्स, ऐसे खाद्य पदार्थ खाना जिन्हें हम ‘हेल्दी’ समझते हैं, लेकिन उनमें शुगर की मात्रा सबसे ज्यादा होती हैं, उनका रोज़ाना सेवन करना किसी भी हालत में ठीक नहीं होता है.

साथ ही उन्होंने आगे बताया कि दिन भर हर थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहने से लिवर पर इसका सबसे ज्यादा और गंभीर असर पड़ता है, जिससे इंसुलिन लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है. इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि नींद पूरी नहीं होना और लंबे समय तक तनाव में रहना भी लिवर के लिए खतरनाक साबित होता है.

इतना ही नहीं, उन्होंने धीमा डाइजेशन (Slow Gut) पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है तो टॉक्सिन्स वापस खून में तेज़ी से जाने लगते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि इससे लिवर को उन्हें फ़िल्टर करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है और एक समय बाद वह पूरी तरह से कमज़ोर भी पड़ जाता है. 

क्या लिवर खुद को कर सकता है रिकवर?

अब आखिरी में सबसे अहम सवाल यह है कि क्या लिवर खुद रिकवर कर सकता है क्या? जिसपर उन्होंने कहा कि लिवर में खुद को पूरी तरह से ठीक करने की सबसे ज्यादा और बेहतरीन अद्भुत क्षमता होती है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में पूरी तरह से बदलाव करते हैं, तो आपका लिवर धीरे-धीरे खुद ही रिकवर करने लग जाएगा. इसके लिए, गट हेल्थ में सुधार लाना, खाने की आदतों को सही करना और सबसे ज्यादा ज़रूरी नींद लेना बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में मिली प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:32:39 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST