Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या इन दिनों खूबसूरत मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल ही में क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड माहिका के साथ कुछ पैपराजी ने बेहद गलत हरकत की है, जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या बेहद आगबबूला हुए और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर सबकी क्लास लगाई है.
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma: भारत के फेमस क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. नताशा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) से तलाक के बाद, वो अब खूबसूरत मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कुछ पैपराजी ने बेहद गलत हरकत की है और गलत एंगल से उनकी तस्वीर खींची है, जिसके बाद क्रिकेटर बेहद आगबबूला हुए और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर सबकी क्लास लगाई है.
र्दिक पांड्या हुए पैपराजी पर गुस्से से आगबबूला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma) मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलती नजर आ रही है. इस दौरान माहिका शर्मा को बेहद गलत एंगल से शूट किया गया है, जिसके बाद हार्दिक पांड्या गुस्से से आगबबूला हो गए है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और सभी पैपराजी की बेहद अच्छे से क्लास गला डाली है और उन्हें औरतों की सम्मान करने की नसीहत भी दी.

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हार्दिक (Hardik Pandya) ने लिखा, ”मैं समझता हूं कि लोगों की नजरों में रहने से ध्यान और जांच-पड़ताल की जरूरत पड़ती है और यह मेरे जीवन का हिस्सा है, लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ जिसने सारी हदें पार कर दी. आज माहिका (Mahieka Sharma) बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी पैपराजी ने उन्हें ऐसे एंगल से शूट किया है जहां से कोई भी महिला तस्वीर खिंचवाने की हकदार नहीं होती. एक निजी पल को सस्ते सनसनीखेज तमाशे में बदल दिया गया.” हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Instagram Post) ने आगे लिखा- किसने क्या क्लिक किया, ये इसकी बात नहीं है, यह बुनियादी सम्मान की बात है. महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए और सभी को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए है. हर दिन कड़ी मेहनत करने वाले मीडिया बंधुओं, मैं आपकी मेहनत का सम्मान और सहयोग करता हूं, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया थोड़ा सावधान रहें. हर चीज को कैद करने की जरूरत नहीं है. हर पहलू को नजरअंदाज़ करने की जरूरत नहीं है. थोड़ी मानवता बनाए रखें, धन्यवाद.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…