<

पेट के भारीपन से हैं परेशान, घर पर ऐसे बनाएं सोहा अली खान का ग्रीन जूस, मिलेंगे ये फायदे

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जूस की वीडियो शेयर की है, जिसे उन्होंने काफी हेल्दी बताया है. साथ ही इसे बनाने के लिए रेसिपी और इसके फायदे भी शेयर किए हैं.

Green Juice Recipe: करीना कपूर की ननद और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन ववे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.  वे 47 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं. वे अपने फैंस के साथ अक्सर फिटनेस और ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने एक हेल्दी ग्रीन जूस के बारे में बताया और उसकी रेसिपी भी शेयर की है. उन्होंने बताया कि ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. सोहा ने वीडियो कैप्शन में बताया कि ये कोई डिटॉक्स वाटटर नहीं बल्कि हमारी गट हेल्थ, हार्मोनल इम्बैलेंस और एनर्जी के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है. आइए जानते हैं इस ग्रीन जूस के बारे में…

ग्रीन जूस के फायदे

सोहा अली खान ने बताया कि वे इस जूस को आमतौर पर नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने के बाद लेती हैं. उनका कहना है कि इससे उनका डाइजेशन अच्छा रहता है, हार्मोन बैलेंस रहते हैं और ये जूस लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने के लिए भी मददगार है. 

उन्होंने बताया कि इस जूस को पीने से सुबह के समय महसूस होने वाला भारीपन और सुस्ती से राहत मिलती है. ये इस जूस में हाइड्रेशन, फाइबर, मिनरल्स और सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर को सही ढंग से काम करने में मदद करते हैं. उन्होंने बताया कि इस ड्रिंक में मौजूद सभी एंग्रेडिएंट्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं और ये घर पर ही हमारे किचन में होते हैं. अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो कोई भी नई चीज पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

कैसे बनाएं सोहा अली खान का स्पेशल ग्रीन जूस?

इसके लिए सबसे पहले आपको आधा खीरा, आधी गाजर, 2 स्टिक अजवायन, चौथाई कप नारियल पानी, रात भर भिगोए हुए डेढ़ छोटी चम्मच चिया सीड्स, ड्रैगन फ्रूट का कटा हुआ छोटा टुकड़ा, थोड़ा सा कद्दूकस किया अदरक, थोड़ी धनिया पत्ती, एक मुट्ठी हल्की उबली हुई मूंग की अंकुरित दाल, डेढ़ छोटी चम्मच भांग के बीज, एक मुट्ठी बेबी ग्रीन्स या सलाद पत्ता लें.

अब इन सभी चीजों को एक साथ डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. अगर आपको गाढ़ा जूस पसंद है, तो आप इसे ऐसे ही पी लें वरना इसमें थोड़ा सा नारियल पानी मिलाकर इसे पतला करें और पी लें. आप इसे दोनों तरह से पी सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

OPPO Find X9 vs X9s: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? सेगमेंट का बेस्ट कौन, किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…

Last Updated: May 26, 2026 18:54:36 IST

पिता के साथ रह रही बच्ची को अगवा कर ले गई मां, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…

Last Updated: May 26, 2026 18:05:04 IST

Joke of the Day: सुन छोरे… शादी के बाद आधा कंबल बीवी को देना पड़ता है? इन जोक्स को पढ़कर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…

Last Updated: May 26, 2026 18:00:30 IST

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…

Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST

Video: काला चश्मा नीली साड़ी, कॉलेज फेस्ट में हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके; मच गया गदर

College Fest Dance Video: सोशल मीडिया पर कॉलेज फेस्ट का एक वीडियो काफी तेजी से…

Last Updated: May 26, 2026 16:01:31 IST