Hindi News / Health / How Did Diabetes Patients Stay Fit In Covid

How Did Diabetes patients stay fit in Covid : Covid में Diabetes के मरीज कैसे रहें Fit

How Did Diabetes patients stay fit in Covid इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : Corona Virus महामारी ने दुनिया भर के लगभग सभी देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है। Covid-19 महामारी को बढ़ने से रोकने और इसकी रफ्तार धीमा करने के लिए, सरकार ने Lockdown लगाया है। लेकिन lockdown ने मूवमेंट (आवाजाही) को प्रतिबंधित कर […]

BY: Mukta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

How Did Diabetes patients stay fit in Covid

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Corona Virus महामारी ने दुनिया भर के लगभग सभी देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है। Covid-19 महामारी को बढ़ने से रोकने और इसकी रफ्तार धीमा करने के लिए, सरकार ने Lockdown लगाया है। लेकिन lockdown ने मूवमेंट (आवाजाही) को प्रतिबंधित कर दिया है, लोग कम Excercise करने लगे हैं और ये टाइप 2 Diabetes (मधुमेह) के साथ रोगियों में गलत खानपान संबंधी आदतों की वजह बना है।

इन 7 कारणों से सबसे ज्यादा झड़ते है बाल, हर रोज करते है ये छोटी-छोटी मिस्टेक जो बनती है आपके गंजेपन का कारण!

How Did Diabetes patients stay fit in Covid

Diabetes वाले कई लोगों में ग्लाइकोसिलेटेड Hemoglobin के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा, Excercise की कमी, गलत खान-पान और तनाव के कारण Diabetes के रोगियों का वजन काफी बढ़ गया है। लेकिन मोटापा, डायबिटीज और Covid-19 एक खतरनाक तिकड़ी है। इसलिए, Diabetes वाले लोगों को अपने वजन और ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल में रखना चाहिए। जो लोग lockdown में सुस्त जीवन शैली को अपना रहे हैं(जी रहे हैं), उन्हें नियमित रूप से अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल की भी जांच करनी चाहिए। lockdown के दौरान Diabetes के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Diabetes से पीड़ित लोगों को Covid-19 महामारी के दौरान स्वस्थ रहना क्यों जरूरी है

Lifestyle disorder diabetes ने लगभग 77 मिलियन भारतीयों को प्रभावित किया है, नतीजतन भारत दुनिया भर में मधुमेह के रोगियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या वाला देश बन गया है। Covid-19 महामारी के प्रकोप के दौरान, डायबिटीज वाले लोगों को सुरक्षित रहना चाहिए, क्योंकि शोधकर्ता, अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल वाले लोगों को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के पैदा होने संबंधी जोखिम के बारे में चेतावनी देते रहे हैं। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि डायबिटीज वाले लोगों को वायरल कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है।

Covid : Diabetes patients अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियमित रूप से जांचना क्यों आवश्यक है?

Diabetes से पीड़ित लोगों को अपने blood sugar level की नियमित रूप से जांच करनी चाहिए ताकि मधुमेह से जुड़ी समस्याओं जैसे हार्ट, किडनी, नसों, आंख या मस्तिष्क की जटिलताओं से बचा जा सके। इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल की नियमित निगरानी, Diabetes के रोगियों को उनके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहने के लिए प्रेरित कर सकती है।

Diabetes patients Lockdown में अपने ब्लड शुगर लेवल को कैसे कंट्रोल करें

lockdown ने लगभग हर किसी की जिंदगी को प्रभावित किया है। Diabetes वाले लोग कोई अपवाद नहीं हैं। Diabetes वाले लोग नियमित रूप से टहलने और व्यायाम करने के लिए बाहर नहीं जा सकते। साथ ही, नियमित रूप से वे अपने डॉक्टर के पास नहीं जा सकते, जैसा कि वे lockdown से पहले कर सकते थे। पेश हैं कुछ सुझाव, जिन्हें Diabetes से पीड़ित लोगों को घर पर ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए अपनाना चाहिए :

घर पर कम से कम 30 मिनट नियमित रूप से Excercise करें Diabetes patients

पौष्टिक भोजन करें। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, मछली और फाइबर युक्त भोजन शामिल करें।

सिगरेट पीने और शराब पीने से बचें।

तनाव न लें ।

कम से कम 6-8 घंटे की नींद लें।

Must Read :

देश में लगातार बढ़ रहा रहस्यमयी बुखार का कहर बड़ी तादाद में बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे | India News

जानिये Covid-19 पर क्‍या कहती है नई रिसर्च

Tags:

covid
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue