<

ठंड में नहीं जमती है दही? थक्केदार Curd जमाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक, बहुत काम का दादी-नानी का नुस्खा

How To Make Curd In Winter: दही गर्मियों में आसानी से जम जाती है लेकिन, सर्दियों में दही अच्छे से नहीं जमती है. कई बार दही जमने में बहुत अधिक समय लग जाता है. खासकर थक्केदार दही सर्दियों में नहीं जमती है. ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं. फिर वे अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. लेकिन, कुछ दादी-नानी के नुस्खे अधिक कारगर हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस आसान नुस्खे के बारे में-

How To Make Curd In Winter: मौसम कोई भी हो.., दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बच्चों से लेकर घर के बड़े-बुजुर्ग सभी इसको बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग दही को घर में ही जमा लेते हैं. गर्मियों में ये आसानी से जम जाती है लेकिन, सर्दियों में दही अच्छे से नहीं जमती है. कई बार दही जमने में बहुत अधिक समय लग जाता है. खासकर थक्केदार दही सर्दियों में नहीं जमती है. ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं. फिर वे अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. लेकिन, कुछ दादी-नानी के नुस्खे अधिक कारगर हो सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप सर्दियों में भी मलाईदार और गाढ़ी दही जमा सकते हैं. आइए जानते हैं इस आसान नुस्खे के बारे में-

दही जमाने के लिए हरी मिर्च की का तरीका

अगर सर्दियों में दही नहीं जम पा रहा है तो हरी मिर्च काम की साबित हो सकती है. बता दें कि, हरी मिर्च का इस्तेमाल करके दही जमाने की ट्रिक बहुत पुरानी और असरदार है. हरी मिर्च की डंठल में कुछ ऐसे एंजाइम और बैक्टीरिया होते हैं जो दूध को जमाने में मदद करते हैं. ये तरीका तब काम आता है जब 

दही जमाने के लिए क्या सामग्री चाहिए

सर्दियों में मलाईदार थक्केवाला दही जमाने के लिए 1 लीटर मलाई वाला दूध, 2-3 हरी मिर्च (डंठल सहित) और ढक्कन वाला बर्तन चाहिए. इन्हीं के जरिए ठंड में आसानी से दही जमा सकते हैं.

दही जमाने का तरीका

  • सबसे पहले दूध को अच्छे से उबालें ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
  • दूध को इतना ठंडा होने दें कि वह हल्का गर्म रहे. अगर उसमें उंगली डालें तो उसकी गर्मी सहन की जा सके. दूध न ज्यादा गर्म हो न ज्यादा ठंडा.
  • हरी मिर्च धोकर सुखा लें. ध्यान रखें कि मिर्च डंठल सहित होनी चाहिए क्योंकि जरूरी तत्व उसमें होते हैं.
  • हल्के गर्म दूध को मिट्टी या कांच के बर्तन में डालें और उसमें 2-3 हरी मिर्च बीच से तोड़कर या पूरी डाल दें. ध्यान रखें कि मिर्च की डंठल दूध में पूरी तरह डूबी हो.
  • बर्तन को ढककर गर्म जगह पर 10 से 12 घंटे (या पूरी रात) के लिए रख दें.
  • जब दही जम जाए तो मिर्च निकाल लें और दही को सेट होने के लिए 1-2 घंटे फ्रिज में रख दें.

दही जमाने के लिए यह ट्रिक भी कारगर

ठंड में दही जमाने के लिए एक 10 किलो वाले आटे के डिब्बे को ऐसी जगह रखें जहां उसे हिलाया न जाए. दही वाले बर्तन को आटे के बीच में गड्ढा बनाकर सावधानी से रखें और अच्छी तरह ढंक दें. इससे दही वाला दूध ठंडी हवा के संपर्क में नहीं आएगा और रातभर की गर्माहट में बाजार जैसा थक्केदार दही तैयार हो जाएगा. सुबह इसे नाश्ते में सर्व करें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

जब फफक कर रो पड़े अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे पीछे की वजह, आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कहा?

Nawazuddin Siddiqui: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार स्टेज पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन…

Last Updated: April 29, 2026 17:35:32 IST

30 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में गुल होगी बत्ती, कंपनी ने जारी की लिस्ट, देखें शेड्यूल

दिल्ली के कई इलाकों 30 अप्रैल को बिजली कटौती की सूचना दी गई है. कंपनी…

Last Updated: April 29, 2026 17:33:47 IST

MI vs SRH Live Streaming: वानखेड़े में आज भिड़ेंगे मुंबई और हैदराबाद; फ्री में यहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट!

MI vs SRH Live Streaming: वानखेड़े में आज मुंबई और हैदराबाद की भिड़ंत. क्या मुंबई…

Last Updated: April 29, 2026 17:32:18 IST

पुरानी रंजिश में हत्या की रची थी साजिश, कोर्ट ने दिखा दी असली जगह: 26 साल बाद हुआ ऐसा इंसाफ कि….

औरंगाबाद कोर्ट ने हाल ही में एक 26 साल पुराने मर्डर के केस में दोषियों…

Last Updated: April 29, 2026 17:26:21 IST

मई 2026 में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत, यहां देखें तिथियां, महत्व और सही पूजा मुहूर्त की पूरी जानकारी

Pradosh Vrat May 2026: मई का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष रहने…

Last Updated: April 29, 2026 17:25:55 IST

श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल, बोर्ड के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पड़ोसी देश में क्या चल रहा?

Srilanka Cricket Board President Resigns: श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां…

Last Updated: April 29, 2026 17:18:56 IST