Increase Sperm Count Tips: आज के दौर में लगातार लोगों का लाइफस्टाइल खराब हो रहा है. खाने-पीने से लेकर सोने-जागने तक का टाइम बिगड़ चुका है. नतीजतन, मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं. प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं.
स्पर्म काउंट कैसे बढ़ाएं?
Increase Sperm Count Tips: आज के दौर में लगातार लोगों का लाइफस्टाइल खराब हो रहा है. खाने-पीने से लेकर सोने-जागने तक का टाइम बिगड़ चुका है. नतीजतन, मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं. प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं. इस समय मर्दों को सबसे परेशान करने वाली बात ये है कि कई पुरुषों में स्पर्म काउंट में कमी देखी जा रही है, और साथ ही स्पर्म की गुणवत्ता भी खराब हो रही है. इससे प्रजनन क्षमता कम हो जाती है. वहीं कम स्पर्म काउंट की वजह से गर्भावस्था के दौरान कई तरह की मुश्किलें पैदा हो जाती हैं, यही वजह है कि कई कपल्स खुशहाल जीवन के लिए IVF जैसे तरीकों का सहारा लेते हैं. लेकिन आज हम इन पुरुषों की समस्या का एक ऐसा इलाज लेकर आए हैं जो न तो केमिकल से भरपूर है और न ही कोई नुकसान पहुंचाएगा.
बता दें कि न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक घरेलू उपाय बताया है, जो स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता, दोनों को बढ़ाने में मदद करता है. उन्होंने यह उपाय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह उपाय बेहद आसान है और इसके लिए लहसुन की पाँच से छह कलियों के अलावा और किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं पड़ती. चलिए जान लेते हैं कि, श्वेता शाह से सुझाए गए इस खास उपाय के बारे में जानें और यह भी समझें कि इसका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.
लहसुन – 5 से 6 कलियाँ (छिली हुई)
घी – 2 बड़े चम्मच
इस खास तरीके को अपनाने के लिए हमें लहसुन की 5 से 6 कलियाँ लेनी होंगी. इसके बाद, आपको एक पैन को चूल्हे पर रखना होगा और उसमें थोड़ा सा घी डालना होगा. वहीं फिर घी में लहसुन की कलियाँ डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसके बाद, लहसुन की कलियों को एक ब्लेंडर में डालें और उनका एक बारीक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट का सेवन 15 दिनों तक रोज़ करें. यह उपाय न सिर्फ पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है, बल्कि उनकी गुणवत्ता में भी सुधार करता है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है और इसे किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. लहसुन और घी जैसे घरेलू उपाय कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इनसे स्पर्म काउंट बढ़ने के दावे के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए इसका असर भी अलग-अलग हो सकता है. यदि आपको कम स्पर्म काउंट, बांझपन या किसी भी प्रजनन संबंधी समस्या की चिंता है, तो किसी योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ (जैसे यूरोलॉजिस्ट या फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट) से परामर्श लेना जरूरी है. बिना सलाह के लंबे समय तक या अधिक मात्रा में किसी भी घरेलू नुस्खे का सेवन न करें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…