<

दिन में कितना पानी पीना चाहिए? उम्र के हिसाब से बदलती है शरीर की जरूरत, जानें सही मात्रा और जबरदस्त फायदों के बारे में

Hydration Calculator: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है. हालांकि हर व्यक्ति के लिए पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है. उम्र, वजन, मौसम, एक्सरसाइज और खान-पान जैसे कई कारण इस पर असर डालते हैं. इसलिए अपने शरीर के लक्षणों को समझते हुए नियमित रूप से पानी पीना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.

Daily Water Intake: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है. सही मात्रा में पानी पीने से दिल सही तरीके से काम करता है और शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है. इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने से किडनी स्टोन, कब्ज और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचाव हो सकता है. कई शोध बताते हैं कि सही हाइड्रेशन से दिमाग की कार्यक्षमता और मूड भी बेहतर हो सकता है.

हालांकि अक्सर लोग मानते हैं कि हर व्यक्ति को रोज 8 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह नियम हर किसी पर लागू नहीं होता. हर व्यक्ति की उम्र, वजन, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है.

दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए पानी की मात्रा इस तरह मानी जाती है:

  • पुरुषों के लिए लगभग 3.7 लीटर (करीब 16 गिलास) पानी रोज
  • महिलाओं के लिए लगभग 2.7 लीटर (करीब 11 गिलास) पानी रोज

किन चीजों से बदलती है पानी की जरूरत?

हर व्यक्ति के शरीर की जरूरत अलग होती है. इसलिए कई फैक्टर तय करते हैं कि आपको दिन में कितना पानी पीना चाहिए.

 शारीरिक गतिविधि

अगर आप ज्यादा ‘एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी’ करते हैं तो शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए ज्यादा पानी पीना जरूरी हो जाता है. गर्म मौसम में या लंबे समय तक वर्कआउट करने पर शरीर को अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ती है.

 उम्र का असर

बच्चों और किशोरों को उनके शरीर के आकार के हिसाब से वयस्कों की तुलना में ज्यादा पानी की जरूरत पड़ सकती है, खासकर जब वे तेजी से बढ़ रहे हों या ज्यादा खेलकूद करते हों.वहीं उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों को प्यास कम लगती है, इसलिए बुजुर्गों को ध्यान रखकर नियमित पानी पीना चाहिए. लंबे समय तक डिहाइड्रेशन रहने से भ्रम, ब्लड प्रेशर की समस्या और किडनी से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

 शरीर का वजन और बनावट

जिस व्यक्ति का वजन ज्यादा होता है, उसे आम तौर पर ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसका कारण यह है कि शरीर में मौजूद ‘मसल्स में पानी की मात्रा ज्यादा होती है’, जबकि फैट में पानी कम होता है. इसलिए शरीर का आकार और मेटाबॉलिज्म भी पानी की जरूरत तय करते हैं.

 गर्भावस्था और स्तनपान

गर्भवती महिलाओं को शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ने और बच्चे के विकासके कारण ज्यादा पानी की जरूरत होती है.जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उन्हें दूध बनने की प्रक्रिया के लिए भी अतिरिक्त पानी पीना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी महिलाओं को रोज करीब 16 गिलास तक तरल पदार्थ लेना पड़ सकता है.

 खान-पान

आपका खाना भी शरीर की हाइड्रेशन जरूरत को प्रभावित करता है. अगर आप रोज फल और सब्जियां ज्यादा खाते हैं तो शरीर को कुछ मात्रा में पानी वहीं से मिल जाता है. तरबूज, खीरा और पालक जैसे फूड्स में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है.
वहीं अगर फल-सब्जियां कम खा रहे हैं तो आपको पानी थोड़ा ज्यादा पीना पड़ सकता है.

क्या एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीना सही है?

पानी हमेशा दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पीना चाहिए. एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीना भी सही नहीं माना जाता.बहुत अधिक पानी पीने से एक दुर्लभ स्थिति हाइपोनेट्रेमिया (Water Intoxication) हो सकती है, जिसमें शरीर में सोडियम का स्तर कम हो जाता है.

इसके लक्षण हो सकते हैं:

  • सिरदर्द
  • उल्टी या मितली
  • थकान
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • भ्रम या चक्कर

गंभीर स्थिति में यह खतरनाक भी हो सकता है, हालांकि यह समस्या बहुत कम मामलों में ही होती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

आप भी कराना चाहते हैं अपनी सिम को E-SIM में कंवर्ट? कैसे रहेगा फायदेमंद, समझें पूरी प्रक्रिया

यह फैसला उनके लिए काफी सुविधाजनक, सुरक्षित और ज्यादा स्मार्ट हो सकता है. अगर आप…

Last Updated: March 28, 2026 17:43:07 IST

IPL 2026 में मिचेल स्टार्क खेलेंगे या नहीं? आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को लताड़ा

Mitchell Starc IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को…

Last Updated: March 28, 2026 17:40:50 IST

iPhone यूजर्स अब एक ही फोन में चला पाएंगे दो WhatsApp अकाउंट, कैसे काम करेगा ये फीचर

जानकारी के मुताबिक अब इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया…

Last Updated: March 28, 2026 17:39:32 IST

अशोक खरात के बाद एक और ‘ढोंगी बाबा’ बेनकाब! ‘मैं शिव हूं और तुम पार्वती…’ कहकर किया महिला के साथ गंदा काम

अशोक खरात के बाद पुणे में ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार. खुद को शिव का…

Last Updated: March 28, 2026 17:35:24 IST

राजपाल यादव के लिए बॉलीवुड में देखने को मिली ‘एकता’, किसने दे दी अपने इनाम की रकम?

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है. उनकी मदद…

Last Updated: March 28, 2026 17:09:20 IST

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेगी RCB, टीम ने क्यों लिया ये ऐतिहासिक फैसला?

RCB to Wear Black Band in IPL 2026 Opening Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार…

Last Updated: March 28, 2026 17:02:53 IST