India News (इंडिया न्यूज़), Mango Shake Side Effects: फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। कई लोग इसे मैंगो शेक की तरह पीना पसंद करते हैं। बेहद स्वादिष्ट लगने वाला मैंगो शेक यूं तो सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए यह जूस हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल, कुछ मेडिकल कंडीशन्स में मैंगो शेक आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप भी इसके शौकीन हैं और अक्सर इसे पीते हैं, तो एक बार इससे होने वाले नुकसान जरूर जान लें।
जरूरत से ज्यादा आम का सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, कुछ लोगों को आम की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं से सूजन, गैस और दस्त आदि हो सकती हैं। अगर आपका पेट संवेदनशील है, तो आपको मैंगो शेक से बचना चाहिए।
आम में चीनी की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। मैंगो शेक की वजह से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज और प्री-डायबिटीज है, तो मैंगो शेक आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसे कम मात्रा में खाना या इनका परहेज करना ही अच्छा विकल्प होगा।
वैसे तो आम सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको पहले कभी आम खाने के बाद एलर्जी का अनुभव हुआ है, तो मैंगो शेक से दूर बनाना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।
आम में कैलोरी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो मैंगो शेक आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि मैंगो शेक से बचें या इसे कम मात्रा में पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.