DDH Treatment: वरुण धवन की बेटी लारा में 1.5 साल की उम्र में सामने आई डीडीएच बीमारी. जानें इसके लक्षण, कारण, सावधानियां और इलाज क्या हैं. माता-पिता किन संकेतों पर तुरंत ध्यान दें.
DDH क्या है? जानिए लक्षण, कारण और इलाज
DDH Treatment: वरुण धवन इस समय इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं. वह अभी फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं. इसी बीच, एक्टर ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक बहुत ही निजी पहलू के बारे में बात की और बताया कि जब उनकी बेटी, लारा, सिर्फ 1.5 साल की थी, तब उसे ‘डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप’ (DDH) नाम की बीमारी का पता चला था. इस खुलासे से उनके फैन्स हैरान रह गए.
युवाओं के साथ बातचीत में वरुण ने बताया कि जब लारा डेढ़ साल की थी, तब उसे DDH नाम की बीमारी का पता चला था. उन्होंने समझाया, “मेरी बेटी को DDH है, यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें कूल्हे की हड्डी अपने सॉकेट से खिसक जाती है. इसमें आपका एक पैर दूसरे पैर से छोटा हो जाता है, जिससे चलने में दिक्कत होती है.
DDH एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चे का हिप जॉइंट (कूल्हे का जोड़) सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाता. आसान शब्दों में कहें तो, जांघ की हड्डी का ऊपरी हिस्सा हिप सॉकेट में ठीक से फिट नहीं हो पाता. कुछ मामलों में, जोड़ ढीला होता है, और कभी-कभी हड्डी अपनी जगह से खिसक भी सकती है. इसके परिणामस्वरूप, बच्चे को चलने या अपने पैरों को हिलाने-डुलाने में कठिनाई हो सकती है. यह स्थिति जन्म के समय से ही मौजूद हो सकती है, या बच्चे के बड़े होने पर बाद में इसका पता चल सकता है. मैक्स हेल्थ केयर के अनुसार इसके लक्षण, कारण और इलाज यहां दिया गया है.
इस समस्या के संभावित कारणों के संबंध में कई सिद्धांत प्रस्तुत किए गए हैं, जैसे कि शिशु की गर्भाशय के भीतर स्थिति, माँ के गर्भ में एम्नियोटिक द्रव की कम मात्रा, आदि. जोखिम कारकों जैसे कि पहला बच्चा होना, बालिका होना, ब्रीच प्रेजेंटेशन, या इस विकार का पारिवारिक इतिहास—की सावधानीपूर्वक निगरानी की जानी चाहिए.
डीडीएच कि उपचार उम्र और कूल्हे की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर बच्चा छह महीने से छोटा है तो क्लोज्ड रिडक्शन और पेल्विक हार्नेस मददगार है या क्लोज्ड रिडक्शन और स्पाइका कास्ट कुछ हफ्तों के लिए दिया जा सकता है. अगर यह विफल हो जाता है तो इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है, जो ओपन रिडक्शन या क्लोज्ड रिडक्शन के बाद कास्टिंग द्वारा की जाती है.
अशोक खरात के बाद पुणे में ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार. खुद को शिव का…
Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है. उनकी मदद…
RCB to Wear Black Band in IPL 2026 Opening Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक…
IPL 2016 Final: आरसीबी ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला…
आपने मटर पनीर और शाही पनीर तो खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको पनीर…