<

रणवीर बरार ने शेयर की बाल्टी पनीर की रेसिपी, प्याज और लहसुन की नहीं पड़ेगी जरूरत

आपने मटर पनीर और शाही पनीर तो खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको पनीर की एक ऐसी डिश बताने वाले हैं, जो खाने में तो टेस्टी होता है और इसे बनाने के लिए प्याज और लहसुन भी नहीं पड़ता.

Ranveer Brar Balti Paneer Recipe: आपको पनीर खाना तो पसंद ही होगा और मटर पनीर, शाही पनीर, पनीर दो प्याजा, पनीर भुर्जी समेत तमाम डिशेज खाई होंगी. हालांकि आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने के लिए प्याज और लहसुन भी नहीं डालना पड़ता. देश में बहुत से लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते. ऐसे में ये पनीर उन्हें और पसंद आएगा. इस डिश का नाम है ‘बाल्टी पनीर’ और ‘पेशावर पनीर’ है.. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने बाल्टी पनीर की डिश शेयर की है.

बाल्टी पनीर को गाढ़ी और चटाखेदार ग्रेवी के साथ ही खड़े मसालों की खुशबू के लिए जाना जाता है. मशहूर शेफ रणवीर बरार वे अपने यूट्यूब चैनल पर बिना प्याज-लहसुन वाली बाल्टी पनीर की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की है. इस डिश को बनाने में लगभग 45 मिनट का समय लगता है. 

बाल्टी पनीर बनाने के लिए जरूरी चीजें

शेफ रणवीर बरार ने बताया कि बाल्टी पनीर बनाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच देसी घी, तेज पत्ता, छिली हुई 1 चम्मच अदरक, 6-7 टमाटर, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए धनिया, 2 बड़े चम्मच धनिये के बीज, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 3-4 बड़ी इलायची, 7-8 हरी इलायची, 7-8 काजू और 4-5 लौंग की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा बड़े टुकड़ों में कटा हुआ 1 किलो पनीर और तेल भी चाहिए.

कैसे तैयार करें ग्रेवी?

सबसे पहले आपको एक प्रेशर कुकर लेना है और उसमें घी डालना है. जब घी गरम हो जाए, तो उसमें तेज पत्ता, अदरक, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालकर उसे भून लें. इसके बाद उसमें टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें और 4-5 मिनट तक इसे पका लें. अब इसमें हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से दो मिनट तक भून लें. अब उसमें पानी और धनिका और घी डाल दें. उसमें एक उबाल आने दें. इसके बाद कुकर को बंद कर दें और 3-4 सीटी आने तक पकाएं. ग्रेवी के पक जाने के बाद इसे पीसकर चिकना सा पेस्ट बना लें और साइड में रख दें.

कैसे तैयार करें मसाला?

ग्रेवी को साइड में रखकर मसाला तैयार कर लें. इसके लिए एक पैन में धनिया के बीज, काली मिर्च, इलायची, काली मिर्च, लौंग और काजू डालकर अच्छी तरह से भून लें. इसके बाद इन सब चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में निकालकर और पीसकर एक बारीक पाउडर बना लें. 

पनीर को तलें

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म कर लें. अब उसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्का भूरा रंग होने तक तलें. इसके बाद उन्हें तेल सोंखने के लिए सोखने वाले कागज पर रखें. अब इन सभी चीजों को एक कटोरे में मैरिनेट कर लें. एक बड़ा बर्तन लेकर पनीर और तैयार किया गया मसाला डालकर अच्छी तरह से मैरिनेट कर लें. 

लास्ट स्टेज में करें ये काम

अब अंत में एक हांडी लें और उसमें घी डालें. जब उसमें धुआं निकलने लगे, तो तैयार ग्रेवी डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें तैयार किया गया मसाला और पानी डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं. अब मैरिनेट किए गए पनीर के साथ ही हरी मिर्च, हरा धनिया और चीनी डालें. इसे 2-3 मिनट के लिए तेज आंच पर पकने दें. अब आंच को बंद कर दें और सर्विंग डिश में निकालें. अब इसे हरे धनिये और हरी मिर्च से गार्निश करें और रोटी या नान के साथ परोस दें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST