<
Categories: हेल्थ

Weight Loss: 1 महीने में कितना वजन घटाना सही? जल्दी वेट लॉस के चक्कर में कहीं गलती तो नहीं कर रहे आप

Weight Loss Per Month: अगर शरीर का वजन एक बार बढ़ जाए तो फिर कम करना आसान नहीं होता है. कई लोग जल्दी वजन घटाने के लिए खाना तक छोड़ देते हैं. यही नहीं, कुछ लोग हैवी या फैट डाइट लेने लगते हैं. ऐसा करने से बेशक आपका वजन कम हो जाए, लेकिन कई बीमारियां आपके शरीर को शिकार बना सकती हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर एक महीने में कितना वजन कम करना सही है? ज्यादा वजन घटाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? इस बारे में बता रही हैं सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-

Weight Loss Per Month: बढ़ता वजन लोगों के लिए आज बड़ा सिरदर्द बनकर उभरा है. दरअसल, अगर शरीर का वजन एक बार बढ़ जाए तो फिर कम करना आसान नहीं होता है. हालांकि, शरीर का वजन घटाने के लिए लोग जिम, कड़ी मेहनत और डाइट पर ध्यान देने लगते हैं. कई लोग जल्दी वजन घटाने के लिए खाना तक छोड़ देते हैं. यही नहीं, कुछ लोग हैवी या फैट डाइट लेने लगते हैं. ऐसा करने से बेशक आपका वजन कम हो जाए, लेकिन कई बीमारियां आपके शरीर को शिकार बना सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि, जल्दी कम हुआ वजन ज्यादा दिन तक नहीं रहता है, क्योंकि जैसे ही इस डाइट को छोड़ेंगे, वजन फिर बढ़ने लगेगा. यह सेहत के लिए खतरनाक भी है. ऐसे में सवाल है कि आखिर एक महीने में कितना वजन कम करना सही है? ज्यादा वजन घटाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-

तेजी से वजन कम करना कितना खतरनाक?

डाइटिशियन बताती हैं कि, ये सच है कि, शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है. लेकिन, इसका ये भी मतलब नहीं है कि जल्दी वजन घटाने के लिए खाना-पीना ही छोड़ दिया जाए. या ऐसी डाइट ली जाए जो फायदे से ज्यादा नुकसानदायक बन जाए. आपको बता दें कि, तेजी से वजन का घटना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. धीरे-धीरे वजन कम करने से वह हमेशा के लिए कम हो सकता है. इससे एक बार वजन कम होने पर उसे कंट्रोल करना आसान होता है. इससे वजन बढ़ने की आशंका भी कम होती है.

1 महीने में कितना तक वजन घटना सही होगा?

इस सवाल पर ऋचा शर्मा कहती हैं कि, एक हफ्ते में करीब 0.5 किलो वजन घटाना सही होता है. इसका मतलब एक महीने में करीब 2 किलो तक वजन कम कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए नियमित तौर पर सही खानपान और वर्कआउट करना चाहिए. एक महीने में 1.5 से 2.5 किलो तक वजन कम करना सुरक्षित होता है.

महीनेभर में ज्यादा वजन घटाने के नुकसान?

किडनी को नुकसान: अगर एक महीने में 2 किलो से ज्यादा वजन कम कर रहे हैं तो इसका मतलब आप अपने शरीर के आंतरिक अंगों पर दबाव डाल रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा असर किडनी पर पड़ता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. वजन कम करने की कोशिश करने वाले अधिकरत लोग हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिससे उनकी किडनी पर दबाव पड़ने से किडनी की सेहत बिगड़ सकती है. 

थकावट-कमजोरी: एक महीने में ज्यादा वजन कम करने से शरीर में थकावट, कमजोरी, सुस्ती और मिचली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हेल्दी तरीके से वजन कम करने से शरीर का एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है और आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं. इस तरह का वेटलॉस शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…

Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST

Silver Price Today 30 May 2026: चांदी के दामों में हुआ इजाफा या गिरे दाम, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…

Last Updated: May 30, 2026 12:08:00 IST

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार को क्या हैं सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों में ताजा रेट्स

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को सोने के दाम स्थिर…

Last Updated: May 30, 2026 11:28:42 IST

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST