<
Categories: हेल्थ

Leg Strength: लंबी उम्र का राज हैं पैर! डॉ. सेठी से जानें क्यों कमजोर लेग्स हैं खतरनाक

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने पैरों के बारे में बात करते हुए कहा कि 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के पैरों की मसल्स कमजोर हो जाते हैं, इससे गिरने फ्रैक्चर होने और मृत्यु होने का जोखिम बढ़ जाता है.

Leg Strength: लंबी जिंदगी के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, अच्छा खाने की आदतें, फिजिकल एक्टिविटी, सोशल गेदरिंग और हमेशा खुश रहने वाली कई चीजें हैं. ये चीजें बीते कुछ दशक से ब्लू जोन के लोगों से सामने आई हैं. एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ट्रेंड डॉक्टर और कैलिफोर्निया में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे इंसान की लंबी उम्र का अंदाजा उसके पैरों से लगाया जा सकता है.  उन्होंने बताया कि आपकी लंबी उम्र आपके पैरों से कैसे डिसाइड होती है? 

40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में दिक्कत

डॉ. सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के पैरों की ताकत में कमी आने लगती है. इसके कारण उनके गिरने, चलने-फिरने की क्षमता में दिक्कत, फ्रैक्चर होने का खतरा और उनके मरने का खतरा भी बढ़ जाता है. पैर कमजोर होने के कारण गिरने से बुजुर्गों में कूल्हे की हड्डी टूटने से 20-30 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है. उन्होंने बताया कि पैर में शरीर के कुल मसल्स का आधे से ज्यादा हिस्सा होता है और ये शरीर का सबसे बड़ा ‘मेटाबॉलिक इंजन’ है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों के मसल्स अच्छे हैं, तो वो आपके ग्लूकोज का अच्छे से इस्तेमाल करने में मदद करता है.आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और बेहतर बैलेंस को स्टेबिलिटी देते हैं.

उन्होंने बताया कि स्कैलेटन मसल्स ही भोजन के बाद खून में मौजूद ग्लूकोज को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है. अगर आपको पैर कमजोर होंगे, तो ग्लूकोज का नियंत्रण सही से नहीं हो पाता. इससे इमंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है और फिर शरीर में विसरल फैट जमा होने लगता है. यही कारण है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलती है. डायबिटीज में राहत मिलती है. पेट फूलने या पीसीओएस जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं.

उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि अधिक मसल्स इंसुलिन संवेदिनशीलता को बढ़ाती हैं. ट्राइग्लिसराइड्स को कम करती हैं. लिवर में फैट जमने से रोकती हैं और पुरानी सूजन को शांत करने में मदद मिलती है. मजबूत पैरों का संबंध मजबूत दिमाग से होता है क्योंकि पैरों के मसल्स की मजबूत से मेमोरी बेहतर हो सकती है. इससे डिमेंशिया का जोखिम कम होता है. 

पैरों की कमजोरी के बारे में कैसे करें पता?

डॉ. सेठी ने बताया कि आखिर पैरों की कमजोरी के बारे में कैसे बताएं? उन्होंने इसका पता लगाने के लिए बेसिक तरीके बताए. इससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके पैर कमजोर हैं या नहीं? उन्होंने बताया कि जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं और उतर नहीं पाते हैं, तो आपके पैर कमजोर हैं. इसके अलावा फर्श से ऊपर उठने में आपको समस्या हो रही है या फिर ज्यादा पैदल चलने पर थकान महसूस होती है.

पैरों को मजबूत करने के लिए कौन सी करें एक्सरसाइज

डॉ. सेठी ने कुछ बेसिक एक्सरसाइज बताईं, जिससे कोई भी अपने पैरों को मजबूत कर सकता है. आपको अपने पैरों के लिए स्क्वॉट एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसके अलावा लंजेस स्टेप अप्स करनी चाहिए. आपको सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी चाहिए. आप रेजिस्टेंस बेंड ट्रेनिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप बॉडीवेट वर्कआउट कर सकते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST