Dairy Free Paneer: कभी अचानक मेहमान आ जाएं या किचन में लौकी के अलावा कोई सब्जी न मिले तो घबराएं नहीं. आप घर पर ही लौकी से पनीर बना सकते हैं. सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन लौकी का पनीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जो लो लेक्टोस-इनटॉलरेंट हैं या जो लौकी की सब्जी पसंद नहीं करते, उनके लिए लौकी का पनीर स्वाद और सेहत दोनों में वरदान साबित हो सकता है. जानें इसे बनाने का तरीका.
बच्चे लौकी नहीं खाते? तो घर पर बनाएं मार्केट जैसा सुपर सॉफ्ट 'लौकी पनीर', असली नकली का फर्क नहीं समझ पाएंगे !
Dairy Free Paneer: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बिना दूध के पनीर’ का ट्रेंड चल रहा है. दूध के पनीर में मिलावट के बाद से लोग ये ‘लौकी का पनीर’ काफी पसंद कर रहे हैं. जिन लोगों को दूध का पनीर पसंद नहीं है या लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, वो ये लौकी का पनीर बनाके खाएंगे तो असली-नकली का टेस्ट नहीं समझ पाएंगे. ये न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि वीगन, फिटनेस डाइट फॉलो करने वालों के लिए लो फैट ऑप्शन है. फिर आप चाहें तो इसे ग्रेवी या भुर्जी की तरह पकाकर खा सकते हैं. जानें लौकी का पनीर बनाने का सही तरीका-
लौकी पनीर बनाने का तरीका बेहद आसान है. हालांकि इसे बनाने के लिए कुछ तैयारी पहले से ही करनी पड़ती है.
रात को मूंगफली भिगोएं: लौकी को पनीर जैसा टेक्चर देने के लिए मूंगफली को रात में भिगोएं.
जैसे दूध से पनीर निकालने के लिए दूध को धीमी आंच पर पकाया जाता है. ठीक वैसे ही, लौकी-मूंगफली के इस पेस्ट को लोहे की कड़ाही में उबाल सकते हैं.
बात चाहे स्वाद की हो या सेहत की. लौकी का ये हेल्दी पनीर दोनों शर्तों को पूरा करता है. पोषण के नजरिए से समझें तो लौकी पनीर में डेयरी फैट कम और प्लांट प्रोटीन भरपूर होता है. जो लोग वीगन हैं या फिटनेस-फ्रेंडली डाइट फॉलो करते हैं, वो लौकी पनीर बनाके खा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर कई डाइटीशियन लौकी पनीर की इस रेसिपी को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. ये सिर्फ सेहत के मामले में ही नहीं, पॉकेट और पर्यावरण दोनों के लिए फ्रेंडली है
Saharanpur Rape Case: सहारनपुर जिले में बच्चे के झाड़-फूंक के नाम पर मौलवी द्वारा हिंदू…
KKR vs RR: अजिंक्य रहाणे का आईपीएल 2026 में अब तक प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक…
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में नेशनल हाईवे-135 पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला…
अगर आप भी एयरटेल के यूजर हैं तो ऐसे में आप अपने नेटवर्क का फायदा…
जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा द्वारा लगभग 6 साल बाद इस कार को अपडेट करके…
Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके फैंस…