Dairy Free Paneer: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बिना दूध के पनीर’ का ट्रेंड चल रहा है. दूध के पनीर में मिलावट के बाद से लोग ये ‘लौकी का पनीर’ काफी पसंद कर रहे हैं. जिन लोगों को दूध का पनीर पसंद नहीं है या लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, वो ये लौकी का पनीर बनाके खाएंगे तो असली-नकली का टेस्ट नहीं समझ पाएंगे. ये न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि वीगन, फिटनेस डाइट फॉलो करने वालों के लिए लो फैट ऑप्शन है. फिर आप चाहें तो इसे ग्रेवी या भुर्जी की तरह पकाकर खा सकते हैं. जानें लौकी का पनीर बनाने का सही तरीका-
कैसे बनाएं लौकी का पनीर?
लौकी पनीर बनाने का तरीका बेहद आसान है. हालांकि इसे बनाने के लिए कुछ तैयारी पहले से ही करनी पड़ती है.
रात को मूंगफली भिगोएं: लौकी को पनीर जैसा टेक्चर देने के लिए मूंगफली को रात में भिगोएं.
- अगले दिन सुबह इसका छिलका हटा लें, जिससे पनीर की रंग साफ-सुथरी दिखे
- अब मूंगफली के दाने और लौकी के छोटे-छोटे पीस ग्राइंडर में डालकर फाइन पेस्ट बना लें.
- मूंगफली और लौकी के पेस्ट को पानी मिलाकर छान लें, ताकि इससे दूध जैसा बेस तैयार हो सके.
30 मिनट में तैयार हेल्दी पनीर
जैसे दूध से पनीर निकालने के लिए दूध को धीमी आंच पर पकाया जाता है. ठीक वैसे ही, लौकी-मूंगफली के इस पेस्ट को लोहे की कड़ाही में उबाल सकते हैं.
- उबलते लिक्विड में थोड़ा-सा नींबू या सिरका मिलाएं औऱ धीरे-धीरे चम्मच की मदद से चलाते रहे.
- जब लिक्विड से पनीर जैसा टेक्सचर बनने लगे तो सूती कपड़े में छानकर पानी को अलग कर लें
- पनीर को कम से कम 3 मिनट के लिए बांधकर रख दें. ऐसा करन पर लौकी पनीर का सॉफ्ट ब्रिक मिल जाता है.
- जैसे दूध के पनीर को दबाके चेक किया जाता है कि ये सॉफ्ट है या नहीं. वैसे ही चेक करें.
- ये दिखने में सुनहरा लगा है. फिर आप चाहें तो इससे पनीर टिक्का या भुर्जी जैसी रेसिपी भी बना सकते हैं.
लौकी पनीर के फायदे
बात चाहे स्वाद की हो या सेहत की. लौकी का ये हेल्दी पनीर दोनों शर्तों को पूरा करता है. पोषण के नजरिए से समझें तो लौकी पनीर में डेयरी फैट कम और प्लांट प्रोटीन भरपूर होता है. जो लोग वीगन हैं या फिटनेस-फ्रेंडली डाइट फॉलो करते हैं, वो लौकी पनीर बनाके खा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर कई डाइटीशियन लौकी पनीर की इस रेसिपी को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. ये सिर्फ सेहत के मामले में ही नहीं, पॉकेट और पर्यावरण दोनों के लिए फ्रेंडली है