MP Viral News: एमपी के सिवनी में एक पति ने पत्नी को लेकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. पति शंशाक लखेरा ने थाने में आवेदन देकर पत्नी को उसकी इच्छा से प्रेमी के साथ जाने देने की बात कही.
सिवनी में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा
MP News: मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के कई मामले सामने आए, जिसने देश भर में सुर्खियां बटोरीं. अब राज्य के सिवनी से ऐसा मामला सामने आया है, जो अनोखा है और जानकर हैरान भी हो जाएंगे. दरअसल, केवलारी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी. खास बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तीनों पक्षों ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया है.
जानकारी के मुताबिक ग्राम अहरवाड़ा निवासी शंशाक लखेरा की शादी अप्रैल 2024 में अपूर्वा लखेरा के साथ हुआ था. शादी के कुछ समय बाद ही अपूर्वा का गांव के ही जयदीप तिवारी के साथ प्रेम संबंध हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें जारी थीं.
वहीं पति और समाज के लोगों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद जब स्थिति नहीं बदली, तो मामला अंततः थाने तक पहुंच गया. 17 अप्रैल को केवलारी थाना में पति, पत्नी और प्रेमी मौजूद हुए. यहां पत्नी अपूर्वा ने लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया कि वह जयदीप तिवारी से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है.
ऐसे में पति शंशाक लखेरा ने भी थाने में आवेदन देकर पत्नी को उसकी इच्छा से प्रेमी के साथ जाने देने की बात कही. दूसरी तरफ प्रेमी जयदीप तिवारी ने भी लिखित रूप से यह स्वीकार किया कि वह अपूर्वा को अपनी पत्नी के रूप में रखेगा. फिलहाल पुलिस ने तीनों के आवेदन दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले को आपसी सहमति का मामला बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के भिंड, धार और इंदौर से पत्नी द्वारा पति के हत्या कराए जाने के मामले सामने आए हैं. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इन मामलों ने समाज में एक बहस छेड़ दी कि आखिर आज कल के रिश्ते कितने कमजोर होते जा रहे हैं. फिलहाल ये मामला सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा जारी है.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…