<
Categories: हेल्थ

Skin Care Tips: मानसून बिगाड़ सकता स्किन की रंगत, ऐसे रखें खुद का ख्याल, त्वचा बनी रहेगी चमकदार

Skin Care Tips in Rainy Season: भयंकर गर्मी के बाद बारिश बेशक आपको सुहावनी लगे, मगर सच्चाई यह है कि यह मौसम कई परेशानियों को लेकर आता है. इस मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस समय नमी और उमस के कारण स्किन चिपचिपी, बेजान और दाग-धब्बों वाली हो सकती है. आइए जानते हैं कि, बरसात में स्किन को हेल्दी कैसे रखें? आइए जानते हैं इस बारे में-

Skin Care Tips in Rainy Season: उत्तर भारत में अगले कुछ समय में मानसून आने की संभावना है. भयंकर गर्मी के बाद बारिश बेशक आपको सुहावनी लगे, मगर सच्चाई यह है कि यह मौसम कई परेशानियों को लेकर आता है. इस मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस समय नमी और उमस के कारण स्किन चिपचिपी, बेजान और दाग-धब्बों वाली हो सकती है. जैसे-जैसे वातावरण में नमी बढ़ती है, वैसे आपकी स्किन की चमक को बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है. खासतौर से ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इस मौसम में स्किन की अच्छी तरह देखभाल करने की जरूरत होती है. अब सवाल है कि आखिर, बारिश में स्किन को चमकदार बनाने के लिए क्या करें? बरसात में स्किन को हेल्दी कैसे रखें? आइए जानते हैं इस बारे में- 

बारिश में इन स्किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा

नेटवर्क18 को एक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत बताते हैं कि, बारिश के मौसम में पसीना ज्यादा आता है और वातावरण में भी नमी रहती है. इसकी वजह से लोगों को स्किन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ह्यूमिडिटी और पसीने की वजह से शरीर के कई हिस्सों पर फंगल इन्फेक्शन, दाद, घमोरियां, एग्जिमा या एलर्जी हो जाती है. इसके अलावा चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं और हेयरफॉल भी होने लगता है. 

स्किन को हेल्दी रखने के लिए किन बातों का रखें ध्यान

डॉ. युगल राजपूत कहते हैं कि इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप बारिश में भीग जाएं तो घर आकर जल्दी से जल्दी गीले कपड़े उतार दें और साफ पानी से नहाएं. नहाने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे नमी लॉक हो जाती है और परेशानियों का खतरा कम हो जाता है. 

दिन में 2 बार फेसवॉश करने की सलाह

मुंहासों से बचने के लिए हर दिन 2 बार फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए और मॉइश्चराइजर यूज़ करना चाहिए. फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए एंटीफंगल डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. हेयरफॉल से बचने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

खान-पान का विशेष तौर पर रखें ध्यान

एक्सपर्ट के मुताबिक बारिश में त्वचा को हल्दी और चमकदार रखने के लिए हर दिन 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए. मौसमी फलों को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, जिससे त्वचा चमकदार बनती है. 

जंक फूड खाने से बचें

इसके अलावा जंक फूड से बचना चाहिए. कई बार जंक फूड में प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मुंहासों और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है. अगर आप मुंहासों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST